बिहार में दवा सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। बच्चों के लिए बनाए गए कफ सिरप की जांच में खतरनाक रसायन एथिलीन ग्लाइकोल पाए जाने के बाद हाजीपुर स्थित एक दवा कंपनी पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित बैच की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है।
read also: Durg Crime News: जामुल में बड़ी चोरी, घर का लॉकर तोड़कर 4.90 लाख के सोने के जेवरात ले उड़े चोर
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एथिलीन ग्लाइकोल बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है और इसके सेवन से किडनी समेत अन्य अंगों पर गंभीर असर पड़ सकता है। मामले के सामने आते ही राज्यभर के सभी जिलों को अलर्ट जारी कर संदिग्ध कफ सिरप को बाजार से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को कोई भी दवा देने से पहले उसकी जानकारी जरूर जांचें और किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।



