Bigg Boss 19 में वाइल्डकार्ड एंट्रीज की धूम
बिग बॉस OTT 2 में एल्विश यादव की वाइल्डकार्ड एंट्री और उनकी जीत ने मेकर्स की स्ट्रैटिजी पूरी तरह बदल दी। अब ‘Bigg Boss 19’ में भी वाइल्डकार्ड एंट्रीज को गेम-चेंजर बनाने की तैयारी है। इस बार शो में दो इंटरनेशनल स्टार्स और एक नामी वकील के आने की चर्चा है।
माइक टायसन की एंट्री की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स की बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन से बातचीत चल रही है। अगर सबकुछ तय हो गया, तो वह अक्टूबर में 7 से 10 दिन के लिए वाइल्डकार्ड के रूप में ‘Bigg Boss 19’ में एंट्री करेंगे। उनकी फीस और डेट्स पर बातचीत जारी है।
अंडरटेकर भी बन सकते हैं हिस्सा
WWE सुपरस्टार अंडरटेकर भी इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। खबर है कि नवंबर में वह ‘Bigg Boss 19’ के घर में प्रवेश कर सकते हैं और कुछ दिनों तक रहेंगे। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
View this post on Instagram
वकील काशिफ खान देशमुख की चर्चा
देश के मशहूर वकील अली काशिफ खान देशमुख का नाम भी इस बार वाइल्डकार्ड एंट्री के लिए सामने आ रहा है। वह बॉलीवुड से जुड़े हाई-प्रोफाइल केस लड़ने के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि वह भी शो में नया ट्विस्ट ला सकते हैं।
क्यों लाए जा रहे इंटरनेशनल स्टार?
पिछले कई सीजन में इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज ने शो की लोकप्रियता बढ़ाने में अहम रोल निभाया है। इसी कारण मेकर्स चाहते हैं कि ‘Bigg Boss 19’ में भी दर्शकों को ग्लोबल लेवल का एंटरटेनमेंट मिले।
Bigg Boss 19 की थीम और डिटेल्स
शो की शुरुआत: 24 अगस्त 2025
कंटेस्टेंट्स: कुल 19 सेलेब्रिटीज
वाइल्डकार्ड: 3 एंट्रीज
थीम: पॉलिटिक्स (कंटेस्टेंट्स वोटिंग से अपना नेता चुनेंगे, वही घर का कैप्टन बनेगा)
प्लेटफॉर्म: कलर्स टीवी और जियो सिनेमा/हॉटस्टार (टीवी से 1 घंटे पहले OTT पर स्ट्रीम)


