Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस के घर में हर दिन नए झगड़े और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। इस बार मामला फरहाना और शहबाज के बीच बढ़ गया। फरहाना ने बातचीत के दौरान शहबाज को ‘गेंडा’ और ‘गंजा’ कह दिया, जिसके बाद माहौल गरम हो गया। ये बात शहबाज की गर्लफ्रेंड को बिल्कुल रास नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर फरहाना और घरवालों दोनों की क्लास लगा दी।
शहबाज की गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “किसी को उसकी शक्ल या बालों को लेकर ताना मारना बहुत गलत है। अब किसी की हिम्मत नहीं होनी चाहिए कि शहबाज पर कोई पर्सनल कमेंट करे।”
फरहाना की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ फरहाना के सपोर्टर्स इसे ‘फन’ में कही बात बता रहे हैं, तो दूसरी ओर शहबाज के फैंस फरहाना को ‘बॉडी शेमिंग’ का दोषी ठहरा रहे हैं।
read also: आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना में लापरवाही, छत्तीसगढ़ में 3 अस्पतालों का निलंबन
बिग बॉस के फैंस अब ये देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वीकेंड का वार में सलमान खान इस मुद्दे पर फरहाना की क्लास लेंगे या नहीं।


