नई दिल्ली: ईरान जंग और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में बीते कुछ दिनों से एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर भारी हायतौबा मची है. अब हालांकि धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ रही है. सरकार और गैस कंपनियां भी लगातार बुकिंग और सिलेंडर डिलीवरी में जुटी हैं. लेकिन कई जगहों से डीलरशिप, स्थानीय दुकानदारों द्वारा कालाबाजारी की भी शिकायत मिल रही है. इस बीच देश की बड़ी एलपीजी कंपनी इंडेन ने सिलेंडर बुकिंग के लिए नए नंबर जारी किए हैं. कंपनी का कहना है कि ग्राहक इन नए नंबरों के जरिए भी सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं.
Nora Fatehi Song Controversy: वलगर लिरिक्स पर भड़के अरमान मलिक, बोले- सॉन्गराइटिंग गिर चुकी है
Indane के सिलेंडर इन नए नंबर पर भी बुक करा सकेंगे
इनमें पहला Missed call नंबर- 8927225667. जबकि दूसरा IVRS नंबर 8391990070 हैं. हालांकि पहले से मौजूद नंबर भी काम करते रहेंगे.
पहले से मौजूद IOCL (Indane) गैस सिलेंडर बुक करने के लिए नए अखिल भारतीय नंबर 8454955555 (मिस्ड कॉल) और WhatsApp नंबर 7588888824 हैं.
आप 1800-2333-555 पर भी कॉल कर सकते हैं. ये सेवाएं 24×7 उपलब्ध हैं और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है. पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि बहुत सारी जगह पर लोग पैनिक होकर सिलेंडर के लिए कॉल कर रहे हैं. इस कारण अनावश्यक बोझ सिस्टम पर पड़ रहा है इसी को देखते हुए नए नंबर को भी इस सिस्टम में जोड़ा गया है.
Rhea Chakraborty Store Opening: रिया के स्टोर लॉन्च पर दिखीं फातिमा सना शेख, साथ नजर आए विजय वर्मा
पेट्रोलियम मंत्रालय की अपील- घबरा कर LPG न बुक कराएं
पेट्रोलियम मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि क्रूड की सप्लाई पर्याप्त और डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है, हमारी माँग जितनी है उतना हम देस में उत्पादन करते हैं. कामार्शियल के LPG उपभोक्ता को PNG की ओर मोड़ा जाए, इसके लिए काम किया जा रहा है. जिनको PNG कनेक्शन तुरंत दिया जा सकता है उनको दिया जाएगा.
सुजाता शर्मा ने बताया कि एलपीजी की पैनिक बुकिंग बहुत ज़्यादा हो रही है , जब ज़रूरत हो तभी बुकिंग करें. LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार रेड किए जा रहे हैं, तेल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ़ से 13 मार्च को 1300 से ज़्यादा औचक निरीक्षण किया गया है. कालाबाजारी रोकने में राज्य सरकार की भूमिका अहम हैय
कालाबाजारी रोकने के लिए रेड किया जा रहा है. कई राज्य में संयुक्त टीम बनाई है जिसमें तेल कंपनियों के लोग भी है. उप्र में 1400 जगहों पर अचानक चेकिंग हुई और 19 FIR दर्ज किए गए हैं. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सिलेंडर बुकिंग के लिए डिजीटल माध्यम ही अपनाए डीलर के पास जाने की जरुरत नहीं है.


