केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम की जनसांख्यिकी को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में करीब 64 लाख घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफिक बदलाव हुआ है। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान अवैध घुसपैठ को बढ़ावा मिला, जिससे असम की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना प्रभावित हुई।
read also: CG में यहां 15 दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, मांस-मटन बिक्री पर भी रोक, प्रशासन का आदेश जारी
उन्होंने कहा कि एनआरसी और सीमा सुरक्षा जैसे कदम उठाकर मौजूदा सरकार इस समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रही है। अमित शाह के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है, जहां कांग्रेस ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया है। इस मुद्दे पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो गई है।


