भारतीय अंडर-19 टीम की विश्वकप जीत पर महानायक अमिताभ बच्चन ने शानदार अंदाज में बधाई दी है। बिग बी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टीम इंडिया की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, “दुश्मन को ठोक दिया… हम नंबर 1 हैं।” उनका यह जोशीला संदेश तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने युवा खिलाड़ियों के जज्बे, अनुशासन और दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंडर-19 टीम ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। बिग बी के मुताबिक, यह जीत आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
read also: Ola-Uber-Rapido Strike: टैक्सी-ऑटो चालकों का प्रदर्शन, अवैध बाइक और महंगे पैनिक बटन से आमदनी पर संकट
बिग बी के अलावा कई अन्य फिल्मी सितारों और खेल जगत की हस्तियों ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। अंडर-19 विश्वकप जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है और युवा क्रिकेटरों की इस कामयाबी को भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


