भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस. सोमनाथ नारायणन (इसरो प्रमुख नारायणन) ने आगामी अंतरिक्ष मिशन से पहले आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर से मिशन की सफलता और वैज्ञानिकों की टीम के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और अधिकारियों की मौजूदगी रही।
इसरो प्रमुख ने पूजा के बाद कहा कि हर बड़े मिशन से पहले टीम का मनोबल और आत्मविश्वास बेहद अहम होता है। उन्होंने बताया कि देश के वैज्ञानिक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मिशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं और यह मिशन भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को नई ऊंचाई देगा।
read also: छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी
गौरतलब है कि इसरो के प्रमुख अंतरिक्ष अभियानों से पहले तिरुमला में पूजा करने की परंपरा रही है। चंद्रयान और गगनयान जैसे मिशनों से पहले भी इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक यहां दर्शन कर चुके हैं। नारायणन की इस यात्रा को मिशन से पहले सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


