बस्तर: बस्तर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक घर से तीन बोरी धान, गैस सिलेंडर और फ्रिज की चोरी हुई है। पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खाली मकान का इन्होंने ताला तोड़ा था और सामान चुराकर ले गए थे। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।
अवैध पान मसाला फैक्ट्री का पर्दाफाश, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा,14 लाख का सामान जब्त
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया। जिन्हें जेल में डाल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पति मजदूरी करने केरल गया था और पत्नी मायके में रह रही थी। घर बंद था। गिरफ्तार चोर भी उसी इलाके के रहने वाले है।
पुलिस के मुताबिक बस्तर थाना क्षेत्र की ही एक महिला 1 अक्टूबर को पुलिस थाना पहुंची थी और इसने चोरी की FIR दर्ज करवाई थी। इसने पुलिस को बताया था कि ये इसका पति मजदूरी करने के लिए केरल गया हुआ है और ये खुद पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। घर बंद था।
घर में फ्रिज सिलेंडर और तीन बोरी धान रखा हुआ था। जब कुछ दिन पहले घर पहुंची तो ताला टूटा मिला और घर में रखे इन सामानों की चोरी हो गई। आसपास में भी पता लगाया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं बस्तर पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की। और चोरों की तलाश में जुट गई।
अंडरग्राउंड माइंस में केबल चोरी करते पकड़े गए 6 आरोपी, 24 घंटे तक सुरंग में फंसे रहे
वहीं पुलिस को जांच में उसी इलाके के रहने वाले युवक संतोष कश्यप (36) और सुखचंद कश्यप (28) पर शक हुआ। पुलिस ने इनसे पूछताछ की। जिन्होंने चोरी की बात कबूल ली। जिसके बाद दोनों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।