जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. बस्तर पुलिस की यह कार्रवाई ठग गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम है.
कोरबा कलेक्टर विवाद: सीएम साय बोले – ननकीराम कंवर वरिष्ठ नेता, शिकायत की जांच जारी
दरअसल, जगदलपुर निवासी देवांश कुमार बजाज से साइबर ठगों ने नायका कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया था. आरोपियों ने इस धोखाधड़ी में 11 लाख 65 हजार रुपए हड़प लिए. पीड़ित की शिकायत रेंज साइबर थाना जगदलपुर में दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की.
Liquor scam case: चैतन्य बघेल विशेष कोर्ट में पेश, शराब घोटाले में EOW कर सकती है गिरफ्तार
एसपी बस्तर शलभ सिंहा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस की टीम झारखंड के रांची पहुंची और वहां से पांच आरोपियों आयुष कुमार राय, नीतीश कुमार, रॉकी कुमार, धर्मेंद्र उर्फ धीरज और रेड रोज उर्फ गोरेलाल को गिरफ्तार किया गया. इससे पहले पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े एक अन्य आरोपी गोपाल कुमार शर्मा को पटना से पकड़ा था. सभी आरोपी फर्जी म्यूल अकाउंट खोलकर ठगी के पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर करते थे.


