Bank of Baroda Recruitment : अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर में कई प्रोफेशनल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 146 पद भरे जाएंगे.इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा, धरती को मां मानती भारतीय संस्कृति : विष्णु देव साय
बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न विभागों में प्रोफेशनल पदों पर भर्ती शुरू की है. इसमें सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, टेरिटरी हेड, वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट, प्राइवेट बैंकर और पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट जैसे कई पद शामिल हैं.यह भर्ती देशभर में अलग-अलग शाखाओं के लिए की जाएगी.इस भर्ती में सबसे ज्यादा 101 पद सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए रखे गए हैं. इसके अलावा टेरिटरी हेड, के 17 पद, वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट के 18 पद, प्राइवेट बैंकर के 3 पद, और अन्य पदों पर भी वैकेंसी निकाली गई है.
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. कुछ पदों पर MBA डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर का अनुभव रखने वालों को भी फायदा मिल सकता है.
इस भर्ती में उम्र सीमा न्यूनतम उम्र 22 साल और अधिकतम उम्र 57 साल रखी गयी है वहीं कुछ पदों के लिए 35 या 45 साल तक की उम्र सीमा भी तय की गई है.
इस भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को टेक्स के साथ 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये प्लस टैक्स रखा गया है.
दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी, 5 मई को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग होगी, उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा. इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.इसके बाद फाइनल चयन किया जाएगा.
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.वहां Recruitment या Career सेक्शन में जाएं.Bank of Baroda Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें.अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें.जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.


