बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला रूपपुर में पदस्थ प्रधान पाठक मनमोहन सिंह की शर्मनाक हरकत सामने आई है. शुक्रवार को वे शराब के नशे में धुत होकर चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचे, जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं. कटघोरा: पारिवारिक विवाद के चलते 16 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर मनमोहन सिंह ने कैमरे के सामने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर एक पाव शराब पीकर स्कूल पहुंचे हैं. ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि मनमोहन सिंह अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं. इस संबंध में कई…
Author: Adarsh Loktantrax News
कटघोरा : जिले के कटघोरा ब्लॉक के भिलाई बाजार में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। यहां 16 वर्षीय राकेश पाटले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। कोरबा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से लाए जा रहे 14 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर दबोचे पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राकेश भिलाई बाजार हाई स्कूल का छात्र था और पढ़ाई के साथ मिस्त्री का काम भी करता था। घटना वाले दिन वह काम से लौटकर ₹1000 कमाकर घर आया था। रात में खाना खाते समय…
कोरबा : कोरबा जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 14 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिविल लाइन रामपुर थाना और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से की। पॉकेटमारों को मिलती थी सैलरी : देशभर के बाजारों में घूम-घूमकर देते थे वारदात को अंजाम, पुलिस ने कांवड़िया बन गैंग को दबोचा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लाकर कोरबा में खपाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने खरमोरा हाउसिंग बोर्ड के पास घेराबंदी की और एक स्कॉर्पियो गाड़ी…
रायपुर- रायपुर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले बाजारों में मोबाइल फोन चोरी कर यूपीआई के जरिए बैंक खातों से लाखों रुपए गायब करने वाले अंतर्राजीय गिरोह को गिरफ्तार किया है. यह शातिर आरोपी बड़ी चालाकी से देशभर के बाजारों में घूम-घूमकर मोबाइल चोरी करते थे. इसके लिए उन्हें 25 हजार रुपए महीने दिए जाते थे. राजधानी में वारदात सामने के बाद पुलिस ने कांवड़ियों की वेशभूषा में हफ्तेभर कैंप कर मास्टरमाइंड सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पेट दर्द की शिकायत लेकर क्लिनिक पहुंची युवती से रेप, डाॅक्टर जेल से दे रहा हत्या की धमकी जानकारी के मुताबिक, 22 जून को तेलीबांधा…
जगदलपुर : आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म के बाद धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक जेल में बंद आरोपी के परिजन घर आकर धमकी दे रहे हैं। साथ ही पीडिता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के परिजनों के द्वारा नक्सलियों से हत्या करवाने की धमकी भी दी जा रही है। बता दें कि दिसंबर 2024 में बास्तानार ब्लाॅक की एक पीड़िता युवती के पेट में तेज दर्द हुआ था। गांव के झोलाछाप डाॅक्टर राव के पास गई थी। इस दौरान उपचार के नाम पर डाॅक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बिना हेलमेट के…
बालोद- जिले में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को न तो पेट्रोल पंपों में पेट्रोल मिलेगा, और न ही शराब दुकानों में शराब. सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि को रोकने के लिए बालोद जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. कोरबा एक्सिस बैंक गबन कांड: लाखों की हेराफेरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों एवं दोपहिया वाहन विक्रेताओं की बैठक लेकर इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं. कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों की…
कोरबा : एक्सिस बैंक, कोरबा में संचालित नगर पालिक निगम के बैंक खाता में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में CMS (Case management Services) के माध्यम से नगद जमा किये गये राशि में लाखों रुपये का गबन के मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने यह गड़बड़ी पकड़ी, जिसके बाद निगम में खलबली मच गई थी। 79 लाख रुपये का गबन किये जाने पर प्राथमिक सूचना दर्ज करने के संबंध में आवेदन पुलिस को सौंपा गया था। प्रकरण में नगर निगम के सहायक लेखा अधिकारी प्रदीप कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों…
रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने 7 अगस्त 2025 को मायरा रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर, उमरिया रायपुर में वार्षिक पुरस्कार समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया. समारोह में वर्ष 2024-25 में राज्य एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. Vice President Of India: देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, दो नए नाम दौड़ में शामिल – जल्द होगा फैसला इस मौके पर विभिन्न आयु वर्ग और फॉर्मेट में महिला व पुरुष खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्राइज मनी देकर सम्मानित किया गया. सीनियर कैटेगरी में आयुष पांडेय को “प्लेयर ऑफ द ईयर” अवॉर्ड मिला, जिन्होंने…
Vice President Election: भारत के अगले उपराष्ट्रपति पद को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आधिकारिक रूप से तैयारियां तेज कर दी हैं। इस पद की रेस में दो और नाम जुड़ गए हैं। उनमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को संसद भवन परिसर में आयोजित एक अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को एनडीए की ओर से उम्मीदवार चयन का अधिकार सौंपा गया। बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। बैठक की…
मुंबई: मुंबई से सटे डोंबिवली में एक निजी अस्पताल की चौथी मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी. युवक रोहित कटके की इलाज के दौरान मौत हो गई. आत्महत्या का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित की मां मंदा कटके पिछले डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं गुरुवार शाम रोहित ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घायल रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग को…
