कांकेर- नेशनल हाईवे 30 में रविवार की दोपहर एक ट्रेलर चालक ने केशकाल घाट में बस को ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर सहित भाग निकला जिसे 50 किलोमीटर तक पीछा करके चारामा के पास पकड़ा गया। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेलर चालक को ट्रेलर में चढ़कर लोग मारते रहे जिसके बाद चारामा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ट्रेलर से नीचे उतारते ही चालक पर थप्पड़ बरसा दिया। इसके बाद उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों को जैसे चालक को पीटने का लाइसेंस मिल गया।…
Author: Adarsh Loktantrax News
पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण बादल फटने, अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड घटनाएं लगातार जारी हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने के कारण बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर के तांगलिंग क्षेत्र में भी अचानक बाढ़ आ गई। घटना के बाद तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 413 तीर्थयात्रियों को बचाया है। महिला सांसद की चेन स्नैच करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़ा कैलाश यात्रा…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में हाल ही में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया था। सोमवार को सुबह तमिलनाडु की कांग्रेस सांसद आर. सुधा की सोने की चेन छीन ली गई थी। ये घटना तब हुई थी जब सांसद सुबह सैर पर निकली थीं। सांसद सुधा के साथ ये घटना सुबह करीब छह बजे पोलैंड के दूतावास के पास हुई थी। इस घटना में सांसद सुधा घायल भी हो गई थीं। अब तमिलनाडु की महिला सांसद की चैन स्नैच करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। देश के हवाईअड्डों पर आतंकी हमले का खतरा!…
नई दिल्ली: देश के हवाई अड्डों पर संभावित आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने 22 सितंबर से दो अक्टूबर की अवधि के दौरान एक आतंकवादी समूह से संभावित खतरे के मद्देनजर हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में हमला, आरोपी ने सरेआम जड़ा थप्पड़, पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया एडवाइजरी में क्या कहा गया है? नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की ओर से इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में कहा…
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में एक शख्स ने उस वक्त हमला कर दिया जब वो एक कार्यक्रम में शामिल होने वहां पहुंचे थे. घटना उस समय की है जब वह अपनी कार से उतकर अपने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. इसी दौरान एक शख्स ने पहले उनके करीब आया और मौका पाकर उसने उनके सिर पर थप्पड़ जड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने की फिराक मे था. लेकिन वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया…
नई दिल्ली: बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया के तहत 65 लाख नामों को हटाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग (ECI) से जवाब मांगा है. यह मामला बुधवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत, उज्जल भुयान और एन.के. सिंह की पीठ के समक्ष पेश किया गया. एनआईए की बड़ी कार्रवाई अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब के 19 ठिकानों पर छापेमारी याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने अदालत को बताया कि प्रकाशित ड्राफ्ट रोल में 65 लाख नाम हटाए गए हैं, लेकिन इन नामों की कोई…
नई दिल्ली: एनआईए ने मंगलवार को अमृतसर के ठाकुर द्वारा सनातन मंदिर में हुए ग्रेनेड हमले की जांच के सिलसिले में पंजाब के अलग-अलग जिलों में 19 जगहों पर एक साथ छापेमारी की. ये छापेमारी अमृतसर, गुरदासपुर और बटाला जैसे बॉर्डर इलाकों में की गई. छापेमारी के दौरान एनआईए की टीमों ने कई अहम सबूत जब्त किए हैं, जिनमें मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइसेज़ और अन्य संदिग्ध सामान शामिल हैं. ग्लोबल साइबर फ्रॉड केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 12 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी दरअसल, ये मामला इसी साल 14 मार्च की रात हुए एक आतंकी हमले से जुड़ा है,…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 260 करोड़ रुपये के ग्लोबल साइबर फ्रॉड मामले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और देहरादून समेत 12 से अधिक ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की. यह कार्रवाई CBI और दिल्ली पुलिस की एफआईआर के आधार पर PMLA के तहत की गई. Vitiligo risk from curd: 1 बड़ी गलती बना सकती है चेहरे की चमक का दुश्मन, जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर की चेतावनी जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी खुद को पुलिस या जांच अधिकारी बताकर विदेशी और भारतीय नागरिकों से ठगी करते थे. कुछ मामलों में Microsoft और Amazon के टेक सपोर्ट के रूप में भी धोखाधड़ी की गई.…
बिलासपुर- महादेव सट्टा ऐप मामले से जुड़े शेयर ब्रोकर गोविंद केडिया की जमानत याचिका खारिज हो गई है. आरोपी गोविंद केडिया ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका लगाई थी. जिस पर 24 जुलाई को सुनवाई होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. कोरबा सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार की जान, मौके पर ही मौत 24 जुलाई को हुई सुनवाई में ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडे ने अपनी जिरह की थी. वहीं जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसके बाद मंगलवार को फैसला सुनाया…
कोरबा : जिले में एक बार फिर सड़क हादसे ने एक जिंदगी को निगल लिया। मिली जानकारी के अनुसार, गेवरा-कुसमुंडा टिपर मार्ग पर मंगलवार बाजार के समीप दोपहर लगभग 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयले से भरी ट्रेलर (क्रमांक CG 04 JC 9564) तेज रफ्तार में गेवरा से कुसमुंडा की ओर जा रही थी। 7 साल बाद जबरदस्त वापसी! Priya Prakash Varrier ने लाल सूट में लूटा दिल, देसी लुक में दिखीं ब्यूटी क्वीन इसी दौरान मंगलवार बाजार के पास बाइक (क्रमांक CG 12 AH…
