जगदलपुर- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एक महिला अपने नवजात को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर सुरक्षाकर्मी के हवाले कर फरार हो गई. काफी इंतेजार करने के बाद भी जब महिला नहीं लौटी तो घटना की सूचना पुलिस में दी गई और नवजात को तत्काल एनआईसीयू में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है. इंसानियत शर्मसार: पिता और सौतेली मां ने बेटे को जिंदा जला डाला, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं एक बड़े बच्चे और नवजात को लेकर अस्पताल पहुंचीं. इनमें से एक…
Author: Adarsh Loktantrax News
भुवनेश्वर : ओडिशा के खुर्दा जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की जिंदा जलाकर हत्या करने के आरोप में शनिवार को पिता समेत परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। शुरुआत में इसे आत्मदाह के प्रयास का मामला माना जा रहा था। लेकिन बाद में जांच में यह हत्या का मामला निकला। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान बलियंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारीपुर गांव के ज्योतिरंजन मथिया के रूप में हुई, जिनकी झुलसने के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर में भर्ती होने के एक दिन बाद मौत हो गई। धर्मस्थल…
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यहां के धर्मस्थल गांव में जारी खुदाई कार्य को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पिछले दो दशकों में हत्या की कई घटनाओं खासकर युवतियों एवं महिलाओं से बलात्कार के बाद उनकी हत्या कर शव को दफनाए जाने के आरोपों के कारण यह खुदाई कार्य किया जा रहा है। CRIME NEWS : प्रेमिका के चक्कर में पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से हत्या भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने पार्टी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए धर्मस्थल गांव का दौरा किया और वहां…
जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में एक महिला की मौत के मामले में उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि रोहित सैनी (35) अपनी घायल पत्नी संजू (33) को लेकर किशनगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचा था और उसने बताया कि लुटेरों के हमले में उसकी पत्नी घायल हो गई है. पुलिस ने बताया कि सैनी को भी मामूली चोटें आई थीं. चिकित्सकों ने संजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सैनी को उपचार के लिये भर्ती कर लिया था. ये मामला 10 अगस्त का है. श्रीनाथजी मंदिर में जन्माष्टमी पर 352 साल पुरानी…
नई दिल्ली : राजस्थान का नाथद्वारा एक बार फिर 352 सालों से चली आ रही परंपरा का साक्षी बना. नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण को मध्य रात्रि में 21 तोपों की सलामी दी गई. श्रीनाथजी मंदिर बोर्ड की कार्यवाहक सीईओ रक्षा पारीक ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ठाकुरजी के आगमन पर जनमाष्टमी पर मध्यरात्रि को हर साल यह परंपरा उत्साह और उमंग से निभाई जाती है. मंडी में अचानक आई बाढ़, चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित… कोई हताहत नहीं जनमाष्टमी के अवसर पर जैसे ही घड़ी ने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिले में अचानक आई बाढ़ से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया. मिल रही जानकारी के अनुसार मंडी जिले के पनारसा, टकोली और नागवैन इलाकों में अचानक बाढ़ आई है. इस बाढ़ में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि,एकाएक आई बाढ़ की वजह राजमार्ग पर कई जगह पर कनेक्टिविटी बाधित हुई है. CG NEWS : नशे में हाइवा ड्राइवर ने सीढ़ियों से उतारी गाड़ी, नदी में गिरने के बाद तैरकर बचाई जान आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में मंडी में बादल फटने की और अचानक बाढ़ आने जैसी कई घटनाएं सामने…
रायपुर : राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नशे में धुत ड्राइवर ने हाइवा पर से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार में वाहन को सीढ़ियों से नीचे उतारते हुए सीधे नदी में उतार दिया. घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. रविवार को काफी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं, ऐसे में गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची अमलेश्वर पुलिस ने ड्राइवर को थाने लेकर आई है. इतिहास रचने के बाद वतन लौटे शुभांशु, एयरपोर्ट पर हुआ…
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का रविवार तड़के दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ. रविवार की रात शुभांशु भारत वापस लौटे, उनकी अगवानी के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एयरपोर्ट पहुंचीं थी. भारी संख्या में आम लोग भी तिरंगा लेकर शुभांशु के स्वागत के लिए नजर आए. शुभांशु शुक्ला ने दो हफ़्ते से ज़्यादा समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में गुज़ारा है. आईएसएस पहुंचने वाले वो पहले भारतीय हैं. अमेरिका से जब वो भारत के लिए वापसी कर रहे थे, तब एक पोस्ट में उन्होंने अपनी…
तखतपुर : जरेली मुख्यमार्ग पर स्थित ट्रेडर्स की दुकान में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. शव देखकर दुकान मालिक के होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले में कई तरह की थ्योरी सामने आ रही है. पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है. अमेरिकी ट्रेड डील टीम का भारत दौरा टला, दिल्ली में प्रस्तावित बैठक स्थगित जानकारी के अनुसार, जब ट्रेडर्स दुकान के मालिक ने सुबह शटर खोला तो भीतर सीढ़ी पर युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला. मालिक ने तत्काल…
नई दिल्ली : ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित छठे दौर की व्यापारिक वार्ता, जो 25 से 29 अगस्त को नई दिल्ली में होनी थी। उसे स्थगित कर दिया गया है। सूत्र के अनुसार, दोनों देशों के बीच अगले दौर की ट्रेड डील के लिए अमेरिकी व्यापार दल का भारत दौरा पुनर्निर्धारित होने की संभावना है। अमेरिकी दल छठे दौर की वार्ता के लिए 25 अगस्त को भारत आने वाला था। छत्तीसगढ़: शिकायत पर हुई कार्रवाई, गौमांस बेचते दो लोग हिरासत में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बढ़ी अनिश्चितता मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है, जिससे…
