CG Weather Update: प्रदेश में कड़ाके की ठंड कहर बरपा रही है. कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. सुबह और शाम लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. अगले 24 घंटों के दौरान दुर्ग, बालोद, रायपुर समेत कई इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है. रायपुर में सुबह के वक्त धुंध छाए रह सकता है. रायपुर शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है, मगर माना का पारा 5 डिग्री तक नीचे जा चुका है यानी दस किलोमीटर के अंतर में ठंड कहर बरपा…
Author: Adarsh Loktantra News
Weather Updates: भारत इस समय मौसम को लेकर दो चरम छोरों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर जहां उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और घने कोहरे की चादर में लिपटा है, तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत पर बंगाल की खाड़ी में उठे गहरे अवदाब का खतरा मंडरा रहा है, जिससे भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत की बात करें तो मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी…
कोरबा : शुक्रवार की रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। मुड़ापार बायपास रोड के पास एक कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक और आसपास से गुजर रहे राहगीर इस घटना में बाल-बाल बच गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर चालक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। कोरबा वन विभाग ने तस्करों के ठिकानों पर दी दबिश,…
कोरबा : कोरबा में वन विभाग की टीम ने गढ़कटरा क्षेत्र में तीन ग्रामीणों के ठिकानों पर दबिश देकर लाखों रुपये की बीजा और साल प्रजाति की लकड़ी बरामद की है। इस कार्रवाई में 161 नग चिरान और 4 नग लट्ठे जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने संबंधित ग्रामीणों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आवारा कुत्तों के हमले के बाद कोरबा पाली में हिरण की सड़क दुर्घटना में मौत मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई यह कार्रवाई कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव के निर्देश पर की गई,…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रंगोले में एक मादा वयस्क हिरण की दर्दनाक मौत हो गई। पानी और चारे की तलाश में गांव के पास पहुंची हिरण पर पहले आवारा कुत्तों ने हमला किया, जिसके बाद जान बचाकर भागते समय वह नेशनल हाईवे पर पहुंच गई और एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। KORBA : डायल 112 चालक और उसके साथियों पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप हादसे में गंभीर रूप से घायल हिरण को ग्रामीणों की मदद से बचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग पाली की टीम…
कोरबा : कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डायल 112 में पदस्थ एक चालक पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि डायल 112 वाहन में तैनात चालक अपने चार साथियों के साथ बांकी क्षेत्र स्थित एसईसीएल के एक आवास में पहुंचा, जहां उन्होंने एक युवती को बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। Rashifal 10…
Rashifal 10 January 2026: 10 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल- CG – हाथी से पंगा लेना पड़ा महंगा… रायगढ़ में युवक पर जानलेवा हमला मेष राशि आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. आज आपको व्यापारिक लाभ कमाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा, आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आज ऑफिस में थोड़ा ज्यादा काम रहेगा, जिसकी वजह से आपको शारीरिक थकान हो सकती हैं. आज…
रायगढ़ : एक युवक का लापरवाही भरा कदम जानलेवा साबित होते-होते रह गया। धर्मजयगढ़–कापू मार्ग पर अचानक सामने आए हाथी को देखकर मोटरसाइकिल सवार युवक ने उसे खदेड़ने की कोशिश की। हदें पार… iPhone के शौक में भतीजी ने प्रेमी के साथ बड़े पापा के घर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा युवक की इस हरकत से हाथी गुस्से में आ गया और उसने पलटकर हमला कर दिया। मौत को सामने देख युवक ने किसी तरह मोटरसाइकिल से भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि कापू रेंज के जंगल से निकलकर हाथी सड़क पर आ गया था।…
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केराडीह-रैनीडांड में हुई लाखों की चोरी का जशपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और एक लग्जरी हैरियर कार समेत कुल 51 लाख 82 हजार 300 रुपये का माल बरामद किया है. हैरानी की बात यह है कि लाखों की चोरी सरगना पीड़ित की भतीजी ही है, जिसने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. चोरी का सिलसिला आईफोन खरीदने से शुरू…
कांकेर : जिले के पखांजूर क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भाग संख्या 47 में नियुक्त बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अरविंद गाइन को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शराब घोटाले की जांच तेज: ED के बाद EOW भी सक्रिय, अनवर ढेबर और केके श्रीवास्तव से होगी पूछताछ प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएलओ अरविंद गाइन एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत सी श्रेणी नोटिस देने पहुंचे थे। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार ने…
