Author: Adarsh Loktantra News

Chhattisgarh Steel Plant Blast : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट की घटना ने हड़कंप मचा दिया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय प्लांट में भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे, और हादसे की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ESIC IMO Recruitment 2026: MBBS डॉक्टरों के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा…

Read More

ESIC IMO Recruitment 2026: MBBS डॉक्टरों के लिए यह समय सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. कर्मचारी राज्य बीमा निगम  ने IMO ग्रेड-II पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन UPSC CMSE 2024 की मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और अलग से कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. कुल 225 पद हैं और यह नियुक्ति ESIC के अलग-अलग अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी. मनरेगा खत्म करना गरीबों को ‘बंधुआ मजदूर’ बनाने की साजिश: बजट सत्र में मुद्दा उठाएंगे खरगे इस पद के लिए उम्मीदवार…

Read More

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ​क्रिकेट टीम अब अगले महीने से भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वे अपने मैच खेलने के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेंगे, यानी अब उसका खेल खत्म हो गया है। इस बीच बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान में भी हड़कंप जैसी स्थिति है। तो क्या अब पाकिस्तानी टीम भी विश्व कप नहीं खेलेगी। साथ ही सवाल ये भी है कि क्या आईसीसी टी20 विश्व कप के शेड्यूल में कोई बदलाव करेगी। रायपुर राडा ऑटो एक्सपो: 5…

Read More

अगर आपने कभी यह महसूस किया है कि गूगल मैप्स चलाने के बावजूद आप समय पर नहीं पहुंच पाते, तो आप अकेले नहीं हैं. ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि मैप्स सिर्फ रास्ता दिखाने का काम करता है. हम लोकेशन डालते हैं, स्टार्ट दबाते हैं और निकल पड़ते हैं, लेकिन ट्रैफिक, गलत टाइमिंग या भीड़ के कारण मंजिल पर पहुंचते-पहुंचते देर हो ही जाती है. चाहे ऑफिस की अहम मीटिंग हो या ट्रेन और फ्लाइट पकड़नी हो, देर से पहुंचने की झुंझलाहट हर किसी ने महसूस की है. लेकिन गूगल मैप्स में एक ऐसा स्मार्ट फीचर मौजूद है जो इस…

Read More

Dhurandhar OTT Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के महज डेढ़ महीने के भीतर ही ऐसे रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में लंबे समय तक याद रखे जाएंगे। फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि थिएटरों में ऐसा क्रेज पैदा किया कि कई लोगों ने इसे एक से ज्यादा बार बड़े पर्दे पर देखा। जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ और लगातार बढ़ती भीड़ की बदौलत ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा किया, जैसा पहले बहुत कम देखने को मिला है। नतीजा यह रहा कि फिल्म भारत में…

Read More

Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस की परेड 2026 की रिहर्सल जारी हैं। भारतीय सैन्य बल कर्तव्य पथ पर दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड महिलाओं को समर्पित है। एक ओर जहां सीआरपीएफ की पुरुष मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व एक महिला अधिकारी करने जा रही है, तो वहीं नौसेना की झांकी में भी महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी ताकत की झलक दिखेगी। नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में नेवल टेबल्यू महिला सशक्तिकरण, समान अवसर और स्वदेशी जहाज निर्माण को दिखाएगा। इसके पहले दिलना के उस…

Read More

How Much Tea Is Safe: सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म चाय का एक कप शरीर और मन दोनों को सुकून देता है. चाय की गर्माहट जहां हाथों को राहत देती है, वहीं उससे उठती भाप पूरे माहौल को आरामदायक बना देती है. यही वजह है कि ठंड के दिनों में ज्यादातर लोग दिनभर में कई कप चाय पी लेते हैं और यह उनकी रोजमर्रा की आदत बन जाती है. सीमित मात्रा में चाय पीना आमतौर पर सेहत के लिए ठीक माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा चाय पीने पर कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. ज्यादा चाय पीने से…

Read More

Chhattisgarh IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है और एक साथ 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रेल पुलिस सहित कई अहम पदों पर नई पोस्टिंग की घोषणा की है। सरकार ने इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। Weather Update 23 January 2026: दिल्ली–एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में मौसम ने ली करवट, तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट रायपुर पुलिस की कमान में बड़ा बदलाव राज्य शासन के आदेश के मुताबिक अब…

Read More

Weather Update 23 January 2026: मौसम ने दिल्ली–एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के इलाकों में अचानक करवट ले ली है। बवाना, नरेला, रोहिणी से बहादुरगढ़, रोहतक और कोटपूतली तक तेज झोंकेदार हवाएं चल रही हैं। आसमान में घने बादल हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने गरज के साथ आसमान में बिजली कड़कने की संभावना भी जताई है। मौसम अगले कुछ घंटों में आपको चौंका सकता है। आज घर से निकलने से पहले मौसम का ये जरूरी अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। Raipur Cricket Match: आज रायपुर में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, चौकों-छक्कों की बरसात के आसार दिल्ली समेत इन…

Read More

Raipur Cricket Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फरवरी में होने वाले आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप से पहले चल रही इस सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। पहले टी-20 मैच में 238 रन बनाकर भारतीय टीम ने अपने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। आज रायपुर में भी बल्लेबाजों के बल्ले से चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। मुकाबले को देखने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या…

Read More