Author: Adarsh Loktantra News

Asia Legends Cup 2026: एशिया लेजेंड्स कप 2026 का आयोजन थाईलैंड के चियांगमई और बैंकॉक में किया जा रहा है. इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के तीन अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन भारतीय लेजेंड्स क्रिकेट टीम में किया गया. यह चयन उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और लंबे अनुभव के आधार पर किया गया है.बोर्ड ऑफ वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (BVCI) द्वारा घोषित भारतीय लेजेंड्स टीम की सूची में छत्तीसगढ़ के जतिन सक्सेना, मोहम्मद कलीम खान और चंद्रशेखर खुटे को शामिल किया गया है. इन तीनों खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार खेल से अलग पहचान बनाई…

Read More

केशकाल : राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गारका के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें कार चालक की मौत हो गई।लैलूंगा से सुकमा जारहे डॉक्टर राजीव भगत की कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। नगर सैनिक ने बर्खास्तगी के बाद की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर हादसा इतना भयावह था कि स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर के बाद कार चालक डॉक्टर राजीव भगत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद…

Read More

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नगर सेना के जवान  संतोष पटेल ने आत्महत्या की कोशिश की. जवान ने परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है. जवान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. इसमें आत्मघाती कदम के कारणों का जिक्र है. कोरबा में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के…

Read More

कोरबा : कोरबा जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी , निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Read More

दिल्ली/रायपुर : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती नजर आई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों ने झांकी को उत्सुकता के साथ देखा और तालियां बजाकर सराहना की। दर्शक दीर्घा में मौजूद लाखों लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छत्तीसगढ़ की झांकी का स्वागत किया। Republic Day 2026 :…

Read More

जांजगीर : मंत्री ओपी चौधरी ने आज जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। यह गौरवपूर्ण क्षण हमारे संप्रभु भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। संविधान निर्माताओं के विजन से प्रेरित होकर हम प्रतिज्ञा लें कि राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण से लोकतंत्र को और मजबूत बनाएंगे। जय हिंद! मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर से प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक आस्था, समानता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है। CG…

Read More

सरगुजा : अंबिकापुर के पीजी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। देश के साथ छत्तीसगढ़ भी 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। Republic Day 2026 Live: 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, सैन्य शक्ति और ब्रह्मोस-आकाश-अर्जुन टैंक की दहाड़ रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका ने तिरंगा फहराया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सीएम साय प्रदेश के दूसरे सीएम हैं जिन्होंने बिलासपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी ली।…

Read More

Republic Day 2026 Live:  देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस  मना रहा है। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण कर दिया है। राष्ट्रपति सैन्य परेड की सलामी ले रहीं हैं। गणतंत्र दिवस में पहली बार 2 चीफ गेस्ट हैं। मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। KVS Recruitment 2026: केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की बंपर भर्ती, 987 TGT-PRT पदों पर जल्द नोटिफिकेशन होगा जारी राष्ट्रपति सैन्य परेड की सलामी के बाद कर्तव्य पथ पर…

Read More

KVS Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालयों में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्पेशल एजुकेटर (विशेष शिक्षक) पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में कुल 987 पदों को स्वीकृति दी गई है. यह भर्ती खास तौर पर उन बच्चों के लिए की जा रही है जिन्हें पढ़ाई के दौरान विशेष सहायता की आवश्यकता होती है. केवीएस का यह कदम समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) को और मजबूत बनाने की दिशा…

Read More

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित और बेबाक भाई-बहन हैं, जो जमाने के सामने अपनी बात कहने से जरा भी नहीं हिचकिचाते। इब्राहिम अली खान तो कई बार सोशल मीडिया पर भी ट्रोल्स के मुंह बंद कर चुके हैं। इस बीच पटौदी सिबलिंग्स यानी सारा और इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। माना जा रहा है कि स्टारकिड्स के फेवरेट ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी से सारा और इब्राहिम की तकरार हो गई है, जिसके चलते दोनों ने सोशल मीडिया पर ओरी को अनफॉलो कर दिया है। और सिर्फ सारा-इब्राहिम ही नहीं, इब्राहिम…

Read More