आज से चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा: घटस्थापना का शुभ समय, 9 रंग और फास्ट नियम पूरी गाइड धर्म डेस्क। 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा का पावन पर्व शुरू हो रहा है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2083 का भी आरंभ होता है। यह दिन नए संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक साधना की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, नवरात्रि के 9 रंग, पूजा विधि और व्रत के नियम। 🕉️ घटस्थापना (कलश स्थापना) का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 19 मार्च सुबह 6:52 बजे…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर (IIIT-NR) में 21वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन (CYSC-2026) का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। दो दिवसीय इस आयोजन का संयुक्त संचालन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और IIIT-NR द्वारा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में विज्ञान, नवाचार और शोध की अहम भूमिका है। उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी भी आसानी से ज्ञान अर्जित कर सकें। सम्मेलन में देशभर से प्राप्त 194 शोध-पत्रों का मूल्यांकन 45 विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। प्रमुख…
बेमेतरा। Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। समीक्षा में सामने आया कि कई लोगों ने पहली किस्त लेने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं किया या बीच में काम छोड़ दिया। कलेक्टर के निर्देश पर ऐसे प्रकरणों की सूची तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। सभी हितग्राहियों को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में निर्माण शुरू या पूरा नहीं करने पर दी गई राशि की वसूली की जाएगी। आंकड़ों के अनुसार, बेमेतरा, बेरला, नवागढ़ और…
महासमुंद। जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका के पास जांच के दौरान एक संदिग्ध कार से 54 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, कार (CG 04 PY 7882) को रोककर तलाशी लेने पर उसमें रखे तीन बैगों से कुल 21.089 किलोग्राम चांदी के आभूषण मिले। वाहन में सवार विरेन्द्र प्रधान (50) निवासी मठपारा रायपुर और टिकेश कुमार साहू (38) निवासी उरला रायपुर से आभूषणों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर…
रायपुर। बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में जांच एजेंसी को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तत्कालीन एसडीओ और भू-अर्जन के सक्षम प्राधिकारी निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये के फर्जी मुआवजे के भुगतान का आरोप है। भूमि अधिग्रहण में बड़ा घोटाला उजागरयह मामला भारतमाला परियोजना के तहत अभनपुर क्षेत्र में किए गए भूमि अधिग्रहण से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पटवारी, राजस्व निरीक्षक और जमीन कारोबारियों के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश रची। ग्राम नायकबांधा, उगेतरा, उरला, भेलवाडीह और टोकरो…
जांजगीर चांपा। जिले के चांपा से लगे ग्राम सिवनी के पंचायत भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग के बैनर तले विकासखंड स्तरीय ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ सह महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, जनपद पंचायत सभापति चूड़ामणि राठौर, सरपंच श्रीमती कृष्णकुमारी सिदार, उपसरपंच गोविंद राठौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान किशोरी बालिकाओं के लिए रंगोली एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित…
रायपुर, राजधानी रायपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया। मृतकों की पहचान अनमोल मचकान, गोविंद सेंदरे और पैर्रा कुमार के रूप में हुई है। तीनों रायपुर के मठ पुरैना स्थित सिमरन सिटी बीएसयूपी कॉलोनी के निवासी थे और मजदूरी का काम करते थे। सफाई के दौरान हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर अस्पताल परिसर में बने सेप्टिक टैंक…
रायपुर। प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर ऑनलाइन बुकिंग को आसान बनाने और नए नंबरों के व्यापक प्रचार के निर्देश दिए। घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई करते हुए अब तक 214 स्थानों पर छापेमारी में 1013 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इनमें रायपुर से 392 और बिलासपुर से 201 सिलेंडर शामिल हैं। सरकार ने लंबित बुकिंग को जल्द पूरा करने और आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में पंजीयन कार्यों को गति देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन हो सके और राजस्व संग्रह बढ़ाया जा सके। इस संबंध में महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक कार्यालय, रायपुर ने आदेश जारी किया है। निर्देश के अनुसार 22 मार्च (चौथा रविवार), 28 मार्च (अंतिम शनिवार), 29 मार्च (अंतिम रविवार) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी कार्यालय खुले रहेंगे। इससे जमीन-जायदाद सहित अन्य दस्तावेजों के पंजीयन में तेजी आएगी। सरकार ने सभी…
रायगढ़। जिले में “शिशु संरक्षण माह” का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में हुआ। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर जीवर्धन चौहान ने बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक देकर किया। अभियान के तहत 21 अप्रैल तक 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को 12 बीमारियों व टेटनस से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को विशेष सत्र आयोजित होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से इन सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है, ताकि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सके।
