इंडिया एआई समिट में देश-विदेश के टेक लीडर्स और उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन Sunil Bharti Mittal ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आने वाले समय में हेल्थकेयर, शिक्षा और शोध के क्षेत्र को पूरी तरह बदलने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को एआई के क्षेत्र में तेजी से निवेश और कौशल विकास पर ध्यान देना होगा। मित्तल ने कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर में एआई के जरिए बीमारियों की शुरुआती पहचान, बेहतर डायग्नोसिस और व्यक्तिगत इलाज संभव…
Author: Adarsh Loktantra News
बंगलूरू स्थित एक टेक स्टार्टअप ने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया अत्याधुनिक रोबोटिक डॉग ‘PARAM Robodog’ पेश किया है। यह रोबोडॉग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है, जो दुर्गम इलाकों में निगरानी, आपदा राहत कार्यों और सुरक्षा अभियानों में अहम भूमिका निभा सकता है। स्टार्टअप का दावा है कि PARAM Robodog को 100 प्रतिशत भारतीय हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ विकसित किया गया है, जिससे यह ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देता है। इस स्वदेशी रोबोडॉग की खासियतों में रियल-टाइम वीडियो ट्रांसमिशन, ऑटोमैटिक बैलेंसिंग सिस्टम, बाधाओं को पहचानने की क्षमता और लंबी बैटरी…
Deputy Collector Suspended: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। मामला कुछ माह पहले बालोद जिले के डौंडी थाना में दर्ज हुआ था, जिसमें महिला आरक्षक ने दिलीप उइके पर शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने, जबरदस्ती गर्भपात करवाने और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया था। महिला आरक्षक ने इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव को आवेदन कर 12 बिंदुओं में शिकायत की है। इसमें यह भी आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा डिप्टी कलेक्टर को संरक्षण देते…
Bijapur Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “ब्लैक फॉरेस्ट-2” के दौरान आज एक बड़ी मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए है। यह कार्रवाई जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान, सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन के तहत की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने दिखाई सख्ती, धान उठाव में सुस्ती के कारण मार्कफेड के DMO किशोर चंद्रा हटाए गए शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को इस सफलता की सूचना दे दी गई…
गरियाबंद : जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान का उठाव बेहद धीमी गति से होने पर शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कुल 50.66 लाख क्विंटल धान में से अब तक केवल 29 लाख क्विंटल का ही उठाव हो सका है। खरीदी केंद्रों में तय बफर लिमिट से छह गुना ज्यादा धान जमा होने के कारण केंद्रों में जाम की स्थिति बनी हुई थी। Chhattisgarh – 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात धान उठाव में देरी और केंद्रों में जमा अधिक मात्रा को लेकर समिति ने बार-बार…
जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। बताया गया कि, मृतका 12वीं कक्षा में पड़ती थी। Shivaji Maharaj Jayanti: शिवाजी महाराज जयंती पर भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव का है। मृतका का नाम रजनी प्रधान उम्र 18 वर्ष है। जो की 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। घटना वाले दिन छात्रा प्रेमी से वीडियो…
Shivaji Maharaj Jayanti: पुणे के जुन्नर तालुका में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान शिवनेरी किला पर शिवजयंती के मौके पर इस साल भारी भीड़ उमड़ पड़ी. राज्य के अलग-अलग हिस्सों से शिवज्योत लेकर आए युवा, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण किला परिसर रात से ही खचाखच भरा हुआ था. फर्जी शादी का खुलासा: सामूहिक कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए पहले से विवाहित जोड़े ने फिर से रचाई शादी प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल लेकिन बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त नहीं होने से कुछ समय…
कांकेर : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी को गोविंदपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. एक जोड़े ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद योजना का लाभ लेने के लिए दोबारा शादी रचा डाली. सोशल मीडिया पर तस्वीरों के वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ, जिससे सत्यापन तंत्र की गंभीर लापरवाही भी सामने आई है. जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत प्रेमनगर निवासी सुदीप विश्वास और ग्राम पीवी 64 निवासी स्वर्णा मिस्त्री ने 3 जून 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह किया था. विवाह के बाद युवती अपने पति के…
Bilaspur Gunpoint Loot Case: राजकिशोर नगर के सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से 17 फरवरी की रात लूटी गई करीब 3.50 करोड़ रुपये की नकदी और जेवरात मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार, चार संदिग्ध आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। बिलासपुर पुलिस की टीम अब इन्हें लेकर लौट रही है। बता दें कि राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी की वसंत विहार चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप है। वे प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर बिक्री के…
Holi Special Trains: मार्च का महीना आते ही रंगों के त्योहार होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस साल भी होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर वे लोग जो रोज़गार या पढ़ाई के सिलसिले में अपने घर से दूर रहते हैं, वे इस होली पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटना चाहते हैं, लेकिन कई बार रेलवे स्टेशनों में भारी भीड़ की वजह से यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों को…
