CG Weather News : छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है. वहीं न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई. Economic Growth Update: प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी, राष्ट्रीय आय 10.2% बढ़ी; विदेशी निवेश में 18% का उछाल रायपुर…
Author: Adarsh Loktantra News
व्यापार जगत से बड़ी खबर सामने आई है। GST से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में Fino Payments Bank के प्रबंध निदेशक (MD) को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि कर भुगतान और दस्तावेजी प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच जारी है और बैंक प्रबंधन से जुड़े अन्य दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटनाक्रम से बैंकिंग और फिनटेक सेक्टर में हलचल तेज हो गई है। दूसरी ओर, हेल्थकेयर सेक्टर से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। उद्योग रिपोर्ट के अनुसार, निजी अस्पतालों के राजस्व में मौजूदा वित्त वर्ष…
देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ी ताजा रिपोर्ट में सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आय (National Income) में 10.2% की मजबूत वृद्धि हुई है, जो आर्थिक गतिविधियों में तेजी और उत्पादन क्षमता में सुधार को दर्शाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बढ़त औद्योगिक उत्पादन, सेवा क्षेत्र और निर्यात में सुधार की वजह से संभव हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) में भी 18% का उछाल दर्ज किया गया है। निवेशकों का बढ़ता…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए बमबारी की गई, जिससे सीमा से लगे इलाकों में एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाकों की आवाज़ दूर-दूर तक गूंजी और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज Taliban ने इस हमले का वीडियो भी साझा…
Rashifal 28 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि रहेगी. साथ ही मन-मानसिक स्थिति के दाता ग्रह चंद्र का कर्क राशि में गोचर होगा. चलिए अब जानते हैं ग्रह गोचर, योग, महासंयोग और युति आदि का 28 फरवरी 2026 के दिन 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा. Budget 2026: ‘हर सुधार और आवंटन विकसित भारत 2047 की दिशा में कदम’, पोस्ट-बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी मेष राशि (Aries)- परिवार में खुशनुमा माहौल के रहने से मन को संतुष्टि मिलेगी. कामकाज की स्थिति की…
Ex-servicemen Jobs: इंडियन रेलवे और इंडियन आर्मी ने एक “फ्रेमवर्क ऑफ कोऑपरेशन” शुरू किया है, जिसका मकसद अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए रिटायरमेंट के बाद नौकरी के मौके बढ़ाना है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इससे रेलवे में नौकरी की संभावनाओं के बारे में जागरूकता भी बढ़ेगी और रिटायर हो रहे लोगों की मदद के लिए एक खास सपोर्ट सिस्टम बनेगा। यह मिलकर काम करने वाला फ्रेमवर्क, बड़े नेशनल डेवलपमेंट लक्ष्यों को सपोर्ट करते हुए, वेटरन्स को काम का दूसरा करियर देने के लिए एक जैसा कमिटमेंट दिखाता है। Budget 2026: ‘हर सुधार और आवंटन विकसित भारत 2047 की…
क्या आपने कभी सोचा है कि नींद के दौरान आपकी हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और सांस लेने की गति अपने आप नियंत्रित होती है? विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ ड्रिंक्स इस प्राकृतिक प्रक्रिया में बाधा डाल सकती हैं। Medicover Hospitals, खारघर, नवी मुंबई के कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम धरप के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट या किडनी के मरीजों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। 1. मीठे ड्रिंक्ससोने से पहले मीठे पेय लेने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इससे इंसुलिन का स्तर प्रभावित होता है और पूरी रात शुगर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। फ्रूट जूस भी शुगर…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला अंतर्गत फिंगेश्वर के पास ग्राम बोरिद स्थित तिरुपति राइस मिल में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिल परिसर में रखे कई क्विंटल धान और भारी मात्रा में बारदाना आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गया। आग तेजी से फैलने के कारण नुकसान का आंकलन अभी तक नहीं हो सका है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा…
नई दिल्ली। कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी की चार्जशीट में गंभीर कमियां हैं और आरोपों व साक्ष्यों में स्पष्ट सामंजस्य नहीं है, इसलिए संज्ञान लेने से इनकार किया जाता है। गौरतलब है कि 2021–22 में दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति लागू की थी। इस नीति के तहत शराब की खुदरा बिक्री का निजीकरण किया गया, सरकारी दुकानों को बंद कर शहर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। 15 अक्टूबर 2025 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग परीक्षा तिथियां तय की गई हैं। इस भर्ती अभियान के तहत लगभग 5000 पदों को भरे जाने की संभावना है, जिससे लंबे समय से खाली पड़े पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ होगा। जारी कार्यक्रम के मुताबिक सहायक शिक्षक पद की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। शिक्षक पद…
