Author: Adarsh Loktantra News

रायगढ़ : रायगढ़ में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन में फंसकर ड्रायवर जिंदा जल गया। वहीं दूसरे चालक की पुष्टि आग बुझने के बाद हो सकती है। फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल की टीम आग को बुझाने में लगी हुई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। वीआईपी काफिले की चपेट में आया स्कूटी सवार, हालत नाजुक मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से…

Read More

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले से जुड़े एक एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान केनापारा निवासी विजय गुप्ता के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर अवस्था में अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक CG-16-CP-3805 स्कॉर्पियो मंत्री के काफिले में शामिल होने जा रहा था। आरोप है कि चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक…

Read More

रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थानाक्षेत्र में कलर्स मॉल के पास नकली गहने देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्राइवेटकर्मी महेश कानस्कर ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया कि आरोपी राजेश प्रजापति और उसकी मां ने उसे “खुदाई में मिले सोने के गहने” सस्ते में बेचने का झांसा देकर ढाई लाख रुपए ठग लिए। महेश कानस्कर ने बताया कि 18 जनवरी को वह कलर्स मॉल स्थित एटीएम बूथ में पैसे निकालने गया था, तभी राजेश प्रजापति वहां आया और पैसे निकालने में समस्या होने का बहाना बनाकर बातचीत शुरू की। राजेश ने बहन की शादी के लिए…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सीएम ने पुष्पगुच्छ, ढोकरा शिल्प कलाकृति और शॉल भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। सीएम ने X पोस्ट में लिखा कि राज्यपाल डेका के मार्गदर्शन से प्रदेश प्रगति के नए आयाम छुएगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्यपाल को उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और निरंतर ऊर्जा प्रदान हो। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सौजन्यपूर्ण बातचीत भी हुई।

Read More

Hit And Run Case in CG: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हिट एंड रन का मामला आया सामने आया है. जहां एक ट्रैक्टर बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला, दो बच्चे और युवक का दोस्त घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपने दोस्त, भांजे-भांजी और बहन को लेकर उसकी ससुराल से लौट रहा था. इस दौरान सूरजपुर के जरही क्षेत्र में अंबिकापुर बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित सोनगरा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर…

Read More

Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा दर्ज कथित शराब घोटाले से जुड़े दो मामलों में शनिवार को ज़मानत दे दी. दोनों मामले एक ही शराब घोटाले से जुड़े हैं. ईओडब्ल्यू इस मामले में 17 जनवरी 2024 को प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद इस मामले के आपराधिक पहलू की जांच कर रहा है, जबकि ईडी 11 अप्रैल 2024 को ईसीआईआर दर्ज करने के बाद मामले में धन शोधन के पहलू की जांच कर रहा…

Read More

नई दिल्ली | ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। ईरान के सरकारी मीडिया ने उनके निधन की पुष्टि की है। रिपोर्टों के अनुसार, हालिया हमलों में उनके परिवार के कुछ सदस्यों के भी मारे जाने की खबर है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर खामेनेई की मौत का दावा किया। उन्होंने इसे ईरान की जनता के लिए “अपने देश को वापस लेने का बड़ा अवसर” बताया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की संयुक्त रणनीति के…

Read More

CG Naxalites Surrender : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद (बीबीएम) डिवीजन कमेटी से जुड़े 15 इनामी माओवादियों ने देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दहेज के लिए 5 करोड़ की मांग, पूर्व पुलिस अफसर की बेटी ने पति और ससुराल पक्ष पर कराया मामला दर्ज यह सरेंडर महासमुंद के बलौदा थाने में हुआ, जहां नक्सलियों ने अपने हथियार पुलिस के समक्ष रखे। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला कैडर और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं।  ओडिशा के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव, विकास उर्फ सुदर्शन, जिसने हथियार…

Read More

भोपाल। राजधानी में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक पूर्व पुलिस अधिकारी की 31 वर्षीय बेटी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर विवाह के बाद पांच करोड़ रुपये दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर महिला थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का विवाह वर्ष 2018 में दिल्ली निवासी सुशांत चोपड़ा से पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ था। सुशांत विदेश में व्यापार से जुड़ा बताया जा रहा है और काम के सिलसिले में अक्सर चीन आता-जाता रहता है। शिकायत में कहा…

Read More

CG Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न सेक्शनों में अधोसंरचना विकास और सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर चलने वाली लोकल (मेमू) ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ब्लॉक के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा रोबर्टसन-खरसिया के बीच गर्डर डि-लांचिंग, सक्ती-बाराद्वार के मध्य गर्डर लांचिंग और रायगढ़-किरोड़ीमल नगर के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है और यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम या पूछताछ काउंटर से जानकारी लेने की सलाह दी है। Train…

Read More