Author: Adarsh Loktantra News

बिलासपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट ने डीएमएफ और आबकारी से जुड़े मामलों में अहम फैसला सुनाते हुए पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर समेत दो अन्य आरोपियों को जमानत दे दी है। यह आदेश जस्टिस अरविंद वर्मा की एकलपीठ ने सुनाया। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर करीब 22 महीने से केंद्रीय जेल में निरुद्ध थे। वहीं, ईओडब्ल्यू ने जेल में रहने के दौरान दोनों को पुनः गिरफ्तार किया था। अनिल टुटेजा पर डीएमएफ घोटाले में भूमिका का आरोप लगाया गया, जबकि अनवर ढेबर को आबकारी से जुड़े एक…

Read More

West Asia Tensions: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। ईरान से जुड़े संघर्ष और क्षेत्रीय अस्थिरता के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हुआ है। इन दोनों कारणों से बीते चार दिनों में भारत पर करीब 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त बोझ पड़ने का अनुमान है। भारत रोजाना लगभग 50 लाख बैरल कच्चा तेल आयात करता है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में औसतन 10 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि होती है, तो भारत को प्रतिदिन करीब 50 मिलियन…

Read More

रंगों का त्योहार होली खुशियां लेकर आता है, लेकिन लापरवाही बरतने पर यही रंग आपकी कार के लिए परेशानी बन सकते हैं। कई बार होली के बाद गाड़ी की पेंट फीकी पड़ जाती है या उस पर जिद्दी दाग रह जाते हैं। बाजार में मिलने वाले सिंथेटिक रंगों में केमिकल, धातु के कण और तेज डाई मौजूद होती हैं, जो धूप में कार की पेंट से रिएक्शन कर सकती हैं। रंग और पानी का मिश्रण गाड़ी के मेटल हिस्सों में जंग लगने की प्रक्रिया भी तेज कर सकता है। यहां तक कि हर्बल रंग भी छोटे-छोटे हिस्सों में फंसकर सफाई…

Read More

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धोंधा गांव में आयोजित कृषि महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मंच पर ही भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद मामला लात-घूंसे तक पहुंच गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में मंच पर हुआ यह घटनाक्रम पूरे आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर गया। धोंधा गांव में कृषि महाविद्यालय के भूमि पूजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल…

Read More

CG Father murder Case: सरगुजा जिले के अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को घर के पास स्थित पानी की टंकी में छिपा दिया। इसके बाद वह पास की दुकान में जाकर बिरयानी खाई और अपने किराए के कमरे में जाकर सो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर नगर के ट्रांसपोर्ट नगर से लगे बहेरापारा में सोमवार की रात आरोपी प्रभात नशे की हालत में घर पहुंचा था। पिता ने उसे शराब…

Read More

CG Crime News : होली त्यौहार से पहले ही दुर्ग जिले के जामुल में हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार शराब पीने को लेकर चाचा भतीजे में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। मृतक का नाम हेमंत साहू है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी चाचा आशीष साहू को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पैसों के लेन-देन में हत्या, खेत में मिला युवक का शव दरअसल सोमवार देर रात जामुल के रावणभाटा में चाचा…

Read More

रायगढ़। खरसिया क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35) के रूप में हुई है। उनका शव खेत में मिला था, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी प्रभात पटेल, थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, एफएसएल टीम, साइबर स्टाफ और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस को मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। परिजनों ने बताया कि घटना की रात सड़क…

Read More

CG Electricity Worker: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच सोमवार को अनुबंध किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाएं और ज्यादा कवरेज के लिए किया गया है। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार और बैंक ऑफ बड़ौदा के देवाकर ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। CG News : अस्पताल अधीक्षक ने जारी किया निर्देश – होली के दिन भी हर समय उपलब्ध रहेंगी आपातकालीन सेवाएँ एमडी कटियार ने इस अनुबंध को कंपनी और कर्मचारी हित में बड़ा कदम बताया है। जनरेशन कंपनी के मुख्यालय हसदेव ताप विद्युत गृह,…

Read More

रायपुर : होली पर्व के मद्देनज़र रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में विशेष तैयारियां की गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने त्योहार के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह सतर्क रखने का निर्णय लिया है। अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों सहित सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होली के दिन 4 मार्च को शासकीय अवकाश रहेगा, जिसके कारण अस्पताल का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहेगा। Holi 2026:…

Read More

रंगों का त्योहार होली न केवल उत्सव और उमंग का प्रतीक है, बल्कि इसके हर रंग का अपना विशेष महत्व भी माना जाता है। भारतभर में धूमधाम से मनाई जाने वाली Holi बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पुराने गिले-शिकवे भुलाते हैं और रिश्तों में नई मिठास घोलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली का संबंध प्रह्लाद और होलिका की कथा से जुड़ा है, जो सत्य और भक्ति की विजय का प्रतीक है। रंगों का उपयोग जीवन में खुशहाली, सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार दर्शाता…

Read More