कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कुदमुरा उपार्जन केंद्र में देर रात एक हाथी के हमले में मंडी प्रभारी की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 10 मार्च को महिला आयोग में होगी मामले की सुनवाई जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात करीब 2 बजे कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र की है। बताया जा रहा है कि उपार्जन केंद्र में लगातार धान चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इसी कारण…
Author: Adarsh Loktantra News
बिलासपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 10 मार्च 2026 को प्रकरणों की सुनवाई आयोजित की जाएगी। यह सुनवाई जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं आयोग की सदस्यगण पीड़ित महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी। कार्यक्रम के तहत बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों पर विचार किया जाएगा। आयोग द्वारा घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, संपत्ति अधिकार और अन्य महिला संबंधी मामलों पर सुनवाई की जाएगी। संबंधित पक्षों को नियत तिथि और समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं,…
भोपाल। Madhya Pradesh की मोहन यादव सरकार ने प्रोबेशन अवधि में वेतन कटौती संबंधी मामले में हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। इस कदम से प्रदेश के करीब एक लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले लगभग 400 करोड़ रुपये के एरियर भुगतान पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। दरअसल, जबलपुर हाईकोर्ट ने फरवरी 2026 में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए 12 दिसंबर 2019 के उस शासनादेश को निरस्त कर दिया था, जिसमें प्रोबेशन अवधि के दौरान नए कर्मचारियों को पूर्ण वेतन के बजाय क्रमशः 70, 80 और 90 प्रतिशत वेतन देने का…
Chhattisgarh Rajya Sabha elections : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं और उन्होंने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए जिन दो उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल हैं. लेकिन उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें दोबारा उच्च सदन में भेजने की तैयारी कर ली है।बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार,…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 9:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। वहां से वे सुबह 10 बजे विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे राज्य नीति आयोग पहुंचेंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इधर, प्रदेश में 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “जन औषधि : सस्ती भी, भरोसेमंद भी” रखी गई है। सप्ताह के दौरान राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें…
रायपुर। होली के दिन राजधानी रायपुर में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या की घटनाओं से सनसनी फैल गई। आरंग, विधानसभा और खरोरा क्षेत्र में हुई इन वारदातों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में अधिकतर मामलों के पीछे नशा और आपसी विवाद को वजह माना जा रहा है। आरंग थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक पर रंग लगाने को लेकर विवाद के बाद हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया में पारिवारिक…
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रहि है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद आगामी 4 दिनों तक तापमान में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। मध्य-पूर्व तनाव के बीच पेट्रोल महंगा, रातों-रात बढ़ीं कीमतें प्रदेश में मौसम कैसा रहा बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.0°C रायपुर में दर्ज किया…
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को झकझोर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ी सैन्य कार्रवाई के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। जवाबी ड्रोन हमलों और खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता की आशंका से निवेशकों में चिंता बढ़ी है। मंगलवार को WTI क्रूड 8.6% बढ़कर 77.36 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 6.7% चढ़कर 81.29 डॉलर पर पहुंच गया, जो करीब एक साल का उच्च स्तर है। अमेरिका में भी पेट्रोल की औसत कीमतों में रातों-रात बढ़ोतरी दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष में 13 से 15 मार्च तक हरियाणा के समालखा में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभिन्न आनुषंगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रांत प्रचारक का पद समाप्त कर राज्य प्रचारक का पद सृजित करने का प्रस्ताव है। साथ ही कमिश्नरी स्तर पर संभाग प्रचारक की नई जिम्मेदारी तय की जा सकती है, जो विभाग और राज्य स्तर के बीच की कड़ी होगी। संघ के कार्यक्षेत्रों को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि केवल प्रेम संबंध टूटना या शादी से इनकार करना, अपने आप में आत्महत्या के लिए उकसाने (आईपीसी की धारा 306) का पर्याप्त आधार नहीं है। जस्टिस संजय एस अग्रवाल की एकलपीठ ने राज्य सरकार की अपील खारिज करते हुए सत्र न्यायालय द्वारा आरोपी को दी गई दोषमुक्ति को बरकरार रखा। मामला बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। वर्ष 2016 में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उसके मित्र सुनील कुमार साहू के खिलाफ शादी से इनकार करने के कथित आरोप…
