रायपुर: प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन का मामला उठाते हुए इस मिशन को फेल होने का आरोप लगाया. डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा, हमने 10 लाख नल कनेक्शन दिया है. इस पर विपक्ष के विधायकों ने गलत जानकारी देने की बात कही और जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया. इससे पहले जल जीवन मिशन मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ. पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हुई. भारी हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा. डॉ. रमन सिंह ने…
Author: Adarsh Loktantra News
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पीलूर गांव में नक्सलियों ने कायराना हरकत की है. पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने शिक्षा दूत को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है. सूत्रों के मुताबिक, पीलूर गांव के जंगल में नक्सलियों ने शिक्षा दूत की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक का नाम विनोद मडे है, जिसकी मुखबिरी के शक में हत्या कर दी गई. फिलाहल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
कोरबा : जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में घायल युवक के पैर में मरहम पट्टी के बजाय रजाई-गद्दे की तरह टांके लगा दिए गए, जिससे उसकी हालत और ज्यादा गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, घायल युवक आकाश कुमार गोंड को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां मौजूद ड्रेसर ने डॉक्टर की अनुपस्थिति में उसके पैर में टांके लगाने शुरू कर दिए। आरोप है कि ड्रेसर ने टांके लगाने में कोई चिकित्सकीय सावधानी नहीं बरती और जैसे कपड़े या गद्दे में सिलाई…
सावन माह का आरंभ हो चुका है, श्रद्धालु महादेव के मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ और जलाभिषेक कर रहे हैं। यह पूरा माह भगवान शिव को समर्पित किया गया है। साथ ही इस माह में चांदी के नाग-नागिन से जुड़े पूजा को भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि चांदी के नाग-नागिन की पूजा करने से घर में बरकत आती है और धन-धान्य से घर का भंडार भी भरा रहता है। नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन घर में सौभाग्य लाता है। कब है नाग पंचमी? सावन में ही शुक्ल पक्ष पंचमी को नाग पंचमी भी मनाई जाएगी,जो कि…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. पहले दिन की तरह आज भी सदन में हंगामा होने के आसार है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विभागों से जुड़े प्रश्न लगाए गए हैं. वहीं 4 ध्यानाकर्षण भी लगाए गए हैं. हंगामेदार होगा आज का दिन विधायक राजेश अग्रवाले एंबुलेंस की कमी का मुद्दा उठाएंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत रेडी टू ईट योजना को लेकर सवाल उठाएंगे. वहीं, विधायक शेषराज हरवंश अवैध शिकार के मुद्दे से ध्यान आकृष्ट करेंगी और विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और भावना बोहरा राज्य में घुसपैठियों के मुद्दे को…
भिलाई : ED ने दुर्ग के होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में दबिश दी है. वहां 3 इनोवा में सुबह 6 बजे टीम पहुंची है, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल है. इस ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है. इस ग्रुप के परिवार से जुड़े सदस्यों को छत्तीसगढ़ में भी पिछली सरकार में इस ग्रुप ने मिड डे मील का एक बड़ा काम लिया था. वहीं रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे. हालांकि तीन भाईयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है, लेकिन…
रायपुर : कोरोना काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बंद की गई 13 से अधिक लोकल ट्रेनों को दोबारा शुरू करने का फैसला SECR ने लिया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जोन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। ये सभी ट्रेनें अपने पुराने निर्धारित समय पर चलेंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इतवारी जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर छात्रों, कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को, जो रोजाना यात्रा करते हैं, इसका सीधा लाभ मिलेगा।…
मंडी: हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष का मानसून तबाही लेकर आया है. अब तक बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं में 105 लोगों की जान जा चुकी है, 35 लोग लापता हैं और 184 लोग घायल हुए हैं. राज्य सरकार के अनुसार, अब तक 786 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो चुका है. मौसम विभाग ने राहत की संभावनाएं भी लगभग खारिज कर दी हैं. 20 जुलाई 2025 तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके तहत अलग-अलग जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है. 15 जुलाई को शिमला, सोलन और…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ हो रही साकार — रजत जयंती वर्ष में आस्था और सांस्कृतिक चेतना की ऐतिहासिक पहल* *विशेष ट्रेन 15 जुलाई को रायपुर से होगी रवाना — मुख्यमंत्री श्री साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ* रायपुर, 14 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रदेशवासियों को श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ जन जन के जीवन से जुड़ रही है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली…
Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी | आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के अलावा भौम व्रत भी किया जाता है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ…
