रायपुर, 18 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिहीनता की रोकथाम हेतु वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। दृष्टिहीनता के प्रमुख कारणों में से एक मोतियाबिंद है, जो सामान्यतः एक आयुजन्य नेत्र रोग है। एक निश्चित आयु के पश्चात इसका होना सामान्य माना जाता है, किन्तु इसका ऑपरेशन कर दृष्टि पुनः प्राप्त की जा सकती है। इसके उपचार हेतु गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन की सुविधा राज्य के 25 जिला चिकित्सालयों एवं 10 चिकित्सा महाविद्यालयों सहित कुल 43 स्वास्थ्य संस्थानों…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर, 18 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 19 जुलाई को नवा रायपुर, अटल नगर के सेक्टर-5 में एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक इकाई का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। छत्तीसगढ़ को औद्योगिक और चिकित्सा नवाचार का हब बनाने की दिशा में एस्पायर फार्मास्यूटिकल इकाई का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ‘मेक इन छत्तीसगढ़’ अभियान का हिस्सा है। यह संस्थान अनुसंधान, विकास और निर्यात के लिए भविष्य में छत्तीसगढ़ का केंद्र बनेगा। यह हाई-टेक फार्मा इकाई न केवल नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित है, बल्कि यह राज्य के औद्योगिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को…
रायपुर, 18 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राज्य की आर्थिक स्थिरता और सतत विकास को सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह विधेयक राज्य के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विधेयक के उद्देश्यों, प्रावधानों और इससे होने वाले लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विधेयक प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 दस्तावेज तैयार किया है, जिसके अंतर्गत राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने…
रायपुर, 18 जुलाई 2025/ प्रदेश के किसानों के लिए आज एक अत्यंत हर्ष और गर्व का दिन है। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अनुमान को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन करने की ऐतिहासिक स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं की मेहनत को नई पहचान और उनकी आर्थिक समृद्धि को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी के प्रति आभार प्रकट…
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। अब दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर्स ने केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में अपने एकमात्र प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इसमें थकान खिलाड़ियों के शारीरिक हावभाव से साफ दिखाई दे रही थी। लॉर्ड्स में मिली हार के तीन दिन बाद लंदन से एक घंटे की यात्रा के बाद टीम बस से उतरते समय भारतीय खिलाड़ी थके हुए लग रहे थे लेकिन बेकेनहैम माहौल ने उनका मनोबल तुरंत बढ़ा दिया।…
कोरबा : जिले के कुसमुंडा स्थित एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में आज एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. रोजगार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में भू-विस्थापित महिलाओं ने कार्यालय के भीतर अर्धनग्न प्रदर्शन किया. अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ सड़क पर उतरे सभी 50 राज्यों के लोग, भारी विद्रोह से ह्वाइट हाउस तक मचा हड़कंप प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि एसईसीएल ने उनकी जमीन तो अधिग्रहित कर ली, लेकिन अब तक उन्हें रोजगार नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि पहले भी उन्होंने खदान में कई बार प्रदर्शन और हड़ताल की थी, जिसके जवाब में कंपनी प्रबंधन ने…
वाशिंगटन डीसीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर में ट्रेड और टैरिफ वार छेड़ने के साथ अपने कई अन्य अजीबोगरीब फैसलों के चलते अपने ही देश में घिर गए हैं। गत 2 दिनों से ट्रंप के खिलाफ अमेरिका के विभिन्न शहरों में जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। अमेरिकी जनता ट्रंप की कई नीतियों के विरोध में सड़क पर उतर आई है। पूरे देश में प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन और उनकी नीतियों के खिलाफ पोस्टर, बैनर और नारों के साथ अपनी असंतुष्टि जाहिर की है। अमेरिका के 50 राज्यों में हुआ विरोध ‘गुड ट्रबल लाइव्स ऑन’ (Good Trouble Lives On)…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए कथित बोरे-बासी घोटाले की जांच विधायकों की समिति करेगी. विधानसभा में आज इस मुद्दे को भाजपा विधायक राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह ने जोर-शोर से उठाया. विधायकों की मांग पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सदन में विधायकों की एक टीम बनाकर जांच कराने की घोषणा की. जानिए कैसे बोरे-बासी के नाम पर हुआ करोड़ों का खेल कांग्रेस शासनकाल के दौरान 1 मई यानी श्रमिक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ी खान-पान को बढ़ावा देने बोरे-बासी खिलाने का प्रावधान किया गया. इस तामझाम में भूपेश बघेल की सरकार ने 8 करोड़…
रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विराेध में ED दफ्तर के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की और झूमाझटकी भी हुई. बता दें कि शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा, जहां से चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया गया है. चैतन्य बघेल को विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की कोर्ट में पेश किया गया है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता…
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सोनालिका जोशी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह पिछले 17 सालों से लोकप्रिय टीवी सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में माधवी भिड़े का किरदार निभा रही हैं। इस शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया है। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि एक बार उनके एक फोटोशूट की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई थी। उस विवादित फोटोशूट पर अब एक्ट्रेस ने सालों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुभोजित घोष के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, सोनालिका ने बताया कि कैसे उनका एक फोटोशूट उनके करियर पर भारी पड़…
