रायपुर : छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी की विरोध में कांग्रेस कल आर्थिक नाकेबंदी करने जा रही है. इसे लेकर रणनीति तैयार कर प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने विभिन्न प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी ? बस्तर में लखेश्वर बघेल, कोंडागांव और नारायणपुर में मोहन मरकाम, रायगढ़ में उमेश पटेल, रायपुर में डॉ. शिवकुमार डहरिया, मतरी में धनेंद्र साहू, दुर्ग में गिरीश देवांगन, कोरबा में पुरुषोत्तम कंवर और मोहित केरकेट्टा, सरगुजा में प्रेमसाय सिंह,…
Author: Adarsh Loktantra News
Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज रात 9 बजकर 7 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज सावन महीने का दूसरा सोमवार व्रत है। इसके अलावा आज कामदा एकादशी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और…
रायपुर, 20 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज देर शाम राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर देश के 28 राज्यों से आए लगभग 1200 प्रतिभागियों और 300 कोचों का भगवान श्रीराम की ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरती छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि यह राज्य का सौभाग्य है कि वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग फेडरेशन ने इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना।…
रायपुर 20 जुलाई 2025/ शिक्षा ही वह साधन है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकता है और अपने सपनों को साकार कर सकता है। शिक्षा से ही रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” हमारी सरकार का मूलमंत्र है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में छत्तीसगढ़ की महत्त्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित है। हमने राष्ट्रीय विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ विजन डॉक्युमेंट भी जारी किया है, और उसके प्रत्येक बिंदु को धरातल पर उतारने की दिशा में…
रायपुर, 20 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “हम विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्यरत हैं, और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व युवा कौशल उत्सव 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया जाएगा। गोल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने 8183 प्रतिभागियों को एक सप्ताह के भीतर दिए गए प्रशिक्षण को प्रमाणित किया है और संस्थान को इसका…
बर्लिन: जर्मनी के पश्चिमी शहर डसेलडोर्फ में आयोजित एक मेले में आतिशबाजी उस वक्त आफत में बदल गई, जब इसकी चपेट में आने से 19 लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जर्मन अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। राइन नदी के किनारे हुई घटना यह घटना राइन नदी के किनारे हुई, जहां राइनकिर्मेस कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान शुक्रवार देर रात घटना घट गई। इसके बाद अग्निशमन दल और आपातकालीन सेवाएं तैनात कर दी गईं। यहां घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में नदी के किनारों पर जमीनी स्तर पर आतिशबाजी होती दिखाई…
Karun Nair: टीम इंडिया के बल्लेबाज करुण नायर इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। लगभग 8 साल के लंबे समय के बाद भारतीय टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है। अब वह डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी पुरानी टीम के लिए वापसी करने जा रहे हैं। नायर ने कर्नाटक के लिए खेलकर अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद वह 2023 में विदर्भ की टीम में शामिल हो गए थे। लेकिन अब वह फिर से कर्नाटक की टीम में वापसी करने जा रहे हैं। नायर…
महाकुंभ मेला 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रोजी-रोटी के लिए माला बेचने के लिए प्रयागराज पहुंची मोनालिसा भोसले की कंजी और कजरारी आंखों का जादू ऐसा चला कि वह देखते ही देखते पूरे देश में मशहूर हो गई और उन्हें फिल्में भी ऑफर हो गईं। पिछले दिनों ही मोनालिसा का पहला गाना रिलीज हुआ था और अब वायरल गर्ल ने अपने पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा के निर्देशन में बन रही ये फिल्म विवादों के चलते लंबे समय से अटकी हुई थी, जिसकी…
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पत्थलगांव विकास खंड के कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। ED कार्रवाई के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल, भूपेश बघेल ने बेटे चैतन्य से की आधे घंटे मुलाकात मुख्यमंत्री ने कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण करने के लिए 4 करोड़ 37 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी है। कोतबा में लोगों तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 56 पद स्वीकृत किए हैं। इनमें अस्पताल अधीक्षक, सर्जन, मेडिकल…
रायपुर : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बीच भूपेश बघेल बेटे चैतन्य से मिलने ED ऑफिस पहुंचे। बघेल के साथ उनकी बेटी और बहू भी मौजूद रही। भूपेश बघेल ने बताया कि बेटे से आधे घंटे मुलाकात हुई। उन्होंने बेटे से कहा कि आज अगर तुम्हारे दादा जिंदा होते तो वह बहुत खुश होते, क्योंकि तुम्हारे दादा ने पूरी जिंदगी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जेल जाते रहे। तुम भी अब इस लड़ाई में शामिल हो। बघेल ने आगे कहा कि सरकार डरा-धमकाकर…
