Author: Adarsh Loktantra News

रायपुर,21जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। बलौदाबाजार शहर के सदर रोड निवासी राजेश केशरवानी ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है।अब उन्हें बिजली का बिल नहीं भरना पड़ता। श्री केशरवानी ने बताया कि इस योजना की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया और समाचार पत्रों से प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन लिया। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और सरल है, जिसे उन्होंने बिना किसी कठिनाई के पूरा किया। श्री केशरवानी…

Read More

रायपुर, 21 जुलाई 2025/ चिरायु योजना बच्चों के लिए वरदान बन गई है। खासकर ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, जो दूसरे शहरों में जाकर किसी निजी अस्पताल में इलाज नहीं करा सकते। आदिवासी बाहुल्य जशपुर जहां विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग भी निवास करते हैं। यह योजना गरीब और जरूरतमंदों के लिए सहारा बन रही है। दिल की बीमारी से जूझ रही पहाड़ी कोरवा अंजलि बाई, अंशिका, रितेश या इनके जैसे कई ऐसे बच्चे हैं जो दिल या किसी अन्य बीमारी से जूझ रहे थे। चिरायु योजना ने उन्हें नवजीवन देने का काम किया है। जशपुर जिले…

Read More

रायपुर, 21 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ में जल्द ही मछली पालन के क्षेत्र में एक नये युग की शुरूआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के कोरबा जिले में हसदेव बांगो डुबान जलाशय में पहला एक्वा पार्क स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत केन्द्र सरकार से 37 करोड़ 10 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत हो चुकी हैं। यह एक्वा पार्क एतमा नगर और सतरेंगा क्षेत्र में फैलें सैकड़ों एकड़ डुबान जलाशय में विकसित होगा। इस एक्वा पार्क विकसित हो जाने…

Read More

रायपुर: ईडी रायपुर, शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कल मंगलवार को विशेष कोर्ट में पेश करेगी। समझा जा रहा है कि ईडी रिमांड अवधि बढ़ाने का आग्रह करेगी। इससे पहले ईडी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि चैतन्य इस घोटाले में 16.70 करोड़ रुपए मिले थे। और उसने इसे रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश किया था। यह रकम नगद में ही लिया था। छत्तीसगढ़: आवास न मिलने से नाराज़ युवक ने कलेक्ट्रेट के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप आज तीन और गिरफ्तार शराब घोटाले मामले में EOW…

Read More

इस वक्त वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स जारी है। इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें खेल रही हैं। जब इसका शेड्यूल जारी किया गया था, तब इसमें भारत लीजेंड्स और पाकिस्तान लीजेंड्स के बीच भी मुकाबला होना तय किय गया था। ये मैच 20 जुलाई को होना था, लेकिन ऐनवक्त पर इसे रद कर दिया गया। यानी ये मैच नहीं हो पाया। इसके बाद अब अगले ही दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बयान सामने आया है। उनकी बातें से लग रहा है कि वे बहक गए हैं। ऐसा भी प्र​तीत होता है कि भारत और पाकिस्तान…

Read More

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित युवक आवास नहीं मिलने से नाराज होकर कलेक्ट्रेट के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. कलेक्ट्रेट के सामने सुरक्षा कर्मियों ने युवक को धर दबोचा और उसे नहलाकर तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया. बताया जा रहा है कि ग्राम डोमा निवासी पीड़ित करण सोनकर जिला प्रशासन को 6 से 7 बार आवास के लिए आवेदन कर चुका है, लेकिन युवक के आवास को लेकर अब तक कोई भी विचार प्रशासन ने नहीं किया है. इससे परेशान होकर युवक ने…

Read More

रायपुर: राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेन डेका ने शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कुलपतियों से दो माह के भीतर रोडमैप मांगा है. उन्होंने आज राजभवन में कुलपतियों के साथ विचार-विमर्श कर छात्रों के हित के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया. बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस भारती दासन विशेष रूप से उपस्थित थे. राज्यपाल ने कुलपतियों को निर्देशित किया है कि जिस कोर्स में छात्र और शिक्षक नहीं है, उन्हें बंद किया जाए. उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा कि वे मैनेंजमेंट के साथ बैठक कर गुणवत्ता सुधार की…

Read More

Barack Obama Arrest: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे लेकर हड़कंप मच गया है। ट्रंप ने ने सोशल मीडिया पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की गिरफ्तारी का AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि बराक ओबामा को FBI एजेंट व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से गिरफ्तार कर रहे हैं। देखें वीडियो वीडियो में ओबामा को ट्रंप के पास बैठा हुआ दिखाया गया है। इसके बाद FBI एजेंट्स आते हैं और ओबामा को धक्का देकर कुर्सी से नीचे गिरा देते हैं और उनके हाथों में हथकड़ियां लगाते…

Read More

सूरजपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज एसीबी की टीम ने सूरजपुर तहसील कार्यालय में छापा मारा और बड़े बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी बाबू से बंद कमरे में ACB की टीम पूछताछ कर रही है. ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष में नहीं बन पाई सहमति, जानें कहां फंस रहा पेंच पीड़ित से बाबू ने जमीन नामांतरण के एवज में 25 हजार रुपए मांगा था. इसकी शिकायत पर एसीबी ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी बाबू से पूछताछ की जा…

Read More

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष में सहमति नहीं बन सकी है. सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा की बिज़नेस एडवाइज़री समिति की बैठक में विपक्षी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर इसी हफ़्ते चर्चा की मांग की गई है. विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री चर्चा के बाद जवाब दें. लेकिन सरकार की ओर से कहा गया कि इस हफ़्ते पीएम विदेश दौरे पर जा रहे हैं. सरकार ने कहा कि अगर इस हफ़्ते चर्चा होगी वो चर्चा का जवाब कैसे देंगे. विपक्ष ने सरकार से मांगा ये आश्वासन विपक्षी दलों ने कहा…

Read More