रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार राज्य की प्रगति और मजबूत होते आधारभूत ढांचे का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल परिसर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की तथा अस्पताल की नई इकाइयों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष मना रहा है। स्थापना के समय प्रदेश में केवल एक…
Author: Adarsh Loktantra News
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुई अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। करीब डेढ़ महीने पहले खेत में मिले घुमंतू महिला के शव मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला को भोजन कराने का झांसा देकर सुनसान खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। घटना लगभग 45 दिन पुरानी है, जब कुम्हारी इलाके के एक खेत में अज्ञात महिला का शव मिला था। प्रारंभिक जांच के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। मृतका…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने जंगल में जमीन के भीतर छिपाकर रखी गई नकदी और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। कार्रवाई में कुल 46 लाख 31 हजार 500 रुपये नकद, कई हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। बरामद राशि में दो हजार रुपये के पुराने नोट भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह ऑपरेशन वनांचल क्षेत्र में चलाया गया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम ने घने जंगल में संदिग्ध स्थान…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को हिट एंड रन की दर्दनाक घटना सामने आई। जरही क्षेत्र स्थित अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन, दो मासूम बच्चे और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सोनगरा पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक युवक अपनी बहन को उसकी ससुराल से वापस घर ला रहा था। बाइक पर उसके साथ…
रायगढ़। जिले में अवैध रेत और अन्य खनिजों के उत्खनन व परिवहन पर नकेल कसने के लिए खनिज विभाग ने व्यापक अभियान छेड़ दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर एक सप्ताह के भीतर 27 वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कोतरा रोड, भूपदेवपुर और पुसौर इलाके में औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना अनुमति और वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते वाहन पकड़े गए। जब्त वाहनों में 20 रेत…
2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण काल को बहुत संवेदनशील और भारी समय माना जाता है। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। खगोलीय घटना होने के साथ-साथ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसी वजह से सूतक काल शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और खाने-पीने में विशेष सावधानी बरती जाती है। घर और मंदिर का शुद्धिकरण माना जाता है कि ग्रहण समाप्त होते ही घर और मंदिर का शुद्धिकरण करना जरूरी होता है। सबसे पहले परिवार के सभी…
Holi 2026: वर्ष 2026 की होली की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कोई 3 मार्च तो कोई 4 मार्च को रंगोत्सव मनाने की बात कर रहा है। दरअसल, इस बार होली के आसपास पड़ रहे चंद्र ग्रहण और भद्रा काल के कारण भ्रम की स्थिति बनी है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार भद्रा और ग्रहण काल में शुभ कार्य करना उचित नहीं माना जाता, इसलिए तिथि और मुहूर्त को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार, होलिका दहन 2 और 3 मार्च की मध्यरात्रि में करना श्रेष्ठ रहेगा।…
PM Narendra Modi CCS Meeting: मध्य-पूर्व में तेजी से बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक रात 10 बजे नई दिल्ली में प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे से लौटकर करीब 9:30 बजे राजधानी पहुंच सकते हैं। इस बैठक में पश्चिम एशिया की ताजा स्थिति, भारत की सामरिक तैयारी और क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। उधर, इजराइल ने रविवार को ईरान पर अपने हमले तेज कर दिए। इजराइल रक्षा बल (IDF) ने तेहरान स्थित सैन्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए राज्य सरकार बजट सत्र में ‘छत्तीसगढ़ लोक परीक्षा अधिनियम’ लाने जा रही है। इस प्रस्तावित कानून के तहत यदि कोई परीक्षार्थी भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़ा जाता है तो उसे एक से पांच साल तक की जेल और 5 लाख रुपए तक जुर्माना हो सकता है। वहीं नकल करवाने वाले व्यक्ति या गिरोह पर और कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल के साथ 1 करोड़ रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में कहा है कि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी ने ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के जरिए बंगाल में व्यापक जनसंपर्क की रणनीति बनाई है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कूचबिहार से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत पांच वरिष्ठ नेता राज्य के विभिन्न जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के अनुसार, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, मालदा,…
