Author: Adarsh Loktantra News

कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के एक सरकारी क्वार्टर में रविवार को कक्षा 11वीं की छात्रा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतका की पहचान 16 वर्षीय सांची कंवर के रूप में हुई है, जो शहर के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत थी। वह अपनी मां के साथ पुलिस लाइन परिसर में रह रही थी और मोगरा थाना में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक की भांजी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस और सिविल लाइन थाना की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को…

Read More

मुंबई। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में भारत का चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़कर 13.2 अरब डॉलर यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.3 प्रतिशत हो गया। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों में दी गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 11.3 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.1 प्रतिशत) था। कैड में यह वृद्धि मुख्य रूप से वस्तु व्यापार घाटे के बढ़ने के कारण दर्ज की गई। आरबीआई के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 93.6 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 79.3 अरब…

Read More

कोरबा। जिले के उपार्जन केंद्रों से धान उठाव के लिए 28 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी उठाव कार्य पूरा नहीं हो सका। वर्तमान में विभिन्न केंद्रों में 3 लाख 92 हजार क्विंटल धान जाम पड़ा है, जिससे भंडारण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मिलर्स की आपात बैठक लेकर उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा पर्याप्त समय और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई थीं, इसके बावजूद निर्धारित तिथि तक कार्य पूरा न होना लापरवाही…

Read More

रंगों के पर्व होली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर संदेश जारी करते हुए लिखा कि आप सभी को होली की ढेरों बधाई। यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करे तथा देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ बनाए, यही उनकी कामना है। पूरे देश में होली को लेकर उत्साह का माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग रंग, गुलाल व मिठाइयों की खरीदारी में जुटे हैं। त्योहार के मद्देनजर विभिन्न राज्यों में प्रशासन ने सुरक्षा के…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने जिले की दो महत्वपूर्ण सिंचाई योजनाओं के लिए कुल 5 करोड़ 67 लाख 15 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से नागझर व्यपवर्तन और फुलझर जलाशय परियोजनाओं के सुधार व जीर्णोद्धार कार्य किए जाएंगे। विकासखंड छुरा अंतर्गत नागझर व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्यों की मरम्मत, मुख्य नहरों के रिमॉडलिंग और सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग के लिए 2 करोड़ 86 लाख 11 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद 61 हेक्टेयर की रूपांकित सिंचाई क्षमता के मुकाबले वर्तमान में 46 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति होगी और पूरे निर्धारित क्षेत्र…

Read More

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम जबलपुर में एक मकान में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद की गई। रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी उदयराम पटैल ने दिनांक 28 फरवरी 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मशरूम उत्पादन का कार्य करता है और 26 फरवरी को अपने परिवार के साथ बिलासपुर गया था। जब 28 फरवरी की रात लगभग…

Read More

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि उसकी जापान स्थित सहयोगी कंपनी मित्सुबिशी महिंद्रा एग्रीकल्चरल मशीनरी कंपनी लिमिटेड (MAM) फिस्कल ईयर 2027 की पहली छमाही तक फार्म मशीनरी बिज़नेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि स्पेयर पार्ट्स और वारंटी सपोर्ट ग्राहकों के लिए जारी रहेगा। MAM के बोर्ड ने 2 मार्च, 2026 को एग्रीकल्चरल मशीनरी व्यवसाय से हटने को मंजूरी दी। लगातार घाटे और लंबे समय तक वायबिलिटी व फाइनेंशियल सस्टेनेबिलिटी के आकलन के बाद यह निर्णय लिया गया। FY2025 में MAM का रेवेन्यू 2,094.17 करोड़ रुपये था, जबकि…

Read More

कवर्धा। कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में सक्रिय लुटेरा गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। कार्रवाई में एक नाबालिग समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नगदी, लूट में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरोह खुद को ‘छल्ला गैंग’ के नाम से पहचानता था और सभी आरोपी स्थानीय निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले कई महीनों से सुनसान मार्गों पर राहगीरों और व्यापारियों को निशाना बना रहा था। वारदात के दौरान विरोध करने पर पीड़ितों को जान से मारने की…

Read More

सूरजपुर। प्रतापपुर क्षेत्र के लिए 2 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक रहा, जब ग्राम धोन्धा में बहुप्रतीक्षित कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास का भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंत्रोच्चार के साथ 889.53 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कृषि महाविद्यालय भवन तथा 602.10 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बालक एवं कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने की। इस अवसर पर मंत्री नेताम ने कहा कि यह परियोजना केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के कृषि भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया…

Read More

रायपुर। रायपुर में सामने आए पोस्ट ऑफिस बचत घोटाले ने हजारों निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय उपडाकघर से जुड़े इस मामले में 20 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता का प्रारंभिक अनुमान सामने आया है। विभागीय जांच जारी है और रिपोर्ट तैयार होने के बाद मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, घोटाले की अवधि के दौरान उपडाकघर, अधीक्षक कार्यालय और सीपीएमजी कार्यालय में पदस्थ रहे दो दर्जन से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश…

Read More