जशपुर। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, कलिया निवासी जितेन्द्र दास के बच्चे विष्णु दास (9 वर्ष) और योगिता दास (12 वर्ष) जंगल से महुआ बीनकर लौट रहे थे। घर लौटते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को बचाने के लिए बहन योगिता भी तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों…
Author: Adarsh Loktantra News
महासमुंद। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में सहायक ग्रेड-03 के एक रिक्त पद पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भर्ती संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर से प्राप्त अनुमति के आधार पर की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय महासमुंद ने निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। भर्ती…
बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चकरभाठा क्षेत्र स्थित होटल शिवा इन की छत पर हुक्का बार चलने की सूचना पर रविवार रात पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही होटल स्टाफ ने हुक्का पी रहे लोगों को वहां से भगा दिया और हुक्का पॉट, चिलम व तंबाकू को छिपाने की कोशिश की। तलाशी के दौरान पुलिस को किचन से हुक्का पॉट, चिलम और फ्लेवरयुक्त तंबाकू बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। मामले में होटल मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता (39) को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया…
रायपुर। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर Bharatiya Janata Party ने विभिन्न राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री Vijay Sharma को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Navin ने संगठनात्मक रणनीति के तहत कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। पर्यवेक्षकों की सूची में केंद्रीय राज्य मंत्री Harsh Malhotra, गुजरात के उपमुख्यमंत्री Harsh Sanghavi और महाराष्ट्र के मंत्री Chandrashekhar Bawankule भी शामिल हैं। इन नेताओं को बिहार, हरियाणा और ओडिशा सहित कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान धान खरीदी का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से गूंजा। बस्तर क्षेत्र के किसानों से धान खरीदी नहीं होने का मामला कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि बस्तर संभाग के 44,612 किसान धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने ही नहीं पहुंचे। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने सरकार पर धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी का आरोप लगाया और सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष का कहना था कि किसानों पर जबरन धान समर्पण कराने और खरीदी…
रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शुभम यादव (27 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 10, सोसायटी रोड बाराद्वार, थाना बाराद्वार जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय पीड़िता ने 7 मार्च 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब तीन वर्ष पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से शुभम यादव से…
Petrol Diesel Price -मध्य पूर्व में जारी गंभीर संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल देखा जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके चलते आमतौर पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका रहती है। हालांकि, भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्र सरकार और सरकारी तेल कंपनियों ने आम…
Bilaspur। बिलासपुर के सेंदरी स्थित शासकीय मानसिक चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान महासमुंद जिले के बरना गांव निवासी लखन लाल साव (35) के रूप में हुई है, जिन्हें मानसिक बीमारी के इलाज के लिए एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह वह अस्पताल के बाथरूम में गया, जहां कुछ देर बाद स्टाफ को वह रोशनदान में गमछे के सहारे लटका मिला। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर…
Korba। जिले में मसाहती ग्रामों के भूमि सर्वे में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर 1 राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में 113 मसाहती ग्रामों में चल रहे भूमि सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि 8 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन और 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन पूरा हो चुका है, जबकि अन्य गांवों में सर्वे का कार्य जारी है। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन…
Korba। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया में बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रिंसिपल की संदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आया है। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी है और कार्रवाई की अनुशंसा की है। रिपोर्ट के अनुसार प्रिंसिपल Lalit Kumar Chandra को 27 फरवरी 2026 को कक्षा 12वीं की जीव विज्ञान परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों में घूमते हुए पाया गया, जबकि उस दिन उनकी ड्यूटी परीक्षा कार्य में नहीं थी। उड़नदस्ता टीम ने उन्हें परीक्षा अवधि में विद्यालय से दूर रहने की हिदायत दी…
