बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अफीम की अवैध खेती का एक और मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी स्थित सरनाटोली इलाके में जंगल किनारे करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर फसल जब्त करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार खेत में अफीम की फसल पूरी तरह तैयार थी और डोडों में चीरा भी लगाया जा चुका था, जिससे जल्द अफीम निकालने की तैयारी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा…
Author: Adarsh Loktantra News
मुंबई। हीरा कारोबार से जुड़ी एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सोलिटेरियो लैब ग्रोन प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर रिकी वासंदानी सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने साजिश रचकर एक कारोबारी से करीब 34.75 करोड़ रुपये मूल्य के लैब-ग्रोन डायमंड्स हड़प लिए। शिकायत क्यूपिड डायमंड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर निमेष पीयूष मेहता ने दर्ज कराई है। उनके अनुसार आरोपी ने अपनी कंपनी में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का झांसा देकर ‘शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट’ कराया और भरोसे में लेकर बड़ी मात्रा में हीरे…
रायपुर, 10 मार्च 2026।कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की राशि का अंतरण 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे असम के Guwahati से किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। छत्तीसगढ़ के Baloda Bazar-Bhatapara district में इस योजना के तहत 1 लाख 27 हजार 544 पात्र किसान लाभान्वित होंगे। जिले में 13 मार्च को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम…
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने गरियाबंद जिले के राजिम–फिंगेश्वर–महासमुंद मुख्य जिला मार्ग के मजबूतीकरण और उन्नयन के लिए 153 करोड़ 82 लाख 34 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से लगभग 35.5 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सड़क तथा पुल-पुलिया निर्माण के लिए 139 करोड़ 48 लाख 72 हजार रुपये और भू-अर्जन व यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 14 करोड़ 33 लाख 62 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने और विकास को गति मिलने की उम्मीद है।…
महासमुंद जिले में केंद्र व राज्य सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नागरिकों को आर्थिक राहत मिल रही है। जिले के 2548 हितग्राही इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जबकि 7146 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से 6620 हितग्राहियों ने सोलर रूफटॉप लगाने के लिए वेंडर का चयन भी कर लिया है। योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इससे आम नागरिकों को सस्ती बिजली मिलने के…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदर झेरी लोंगरी में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी पत्नी की डंडे से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना 7 मार्च की देर रात की बताई जा रही है। मृतका प्रियंका आरोपी की दूसरी पत्नी थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी दशमल उर्फ दशमन कोरवा की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। करीब एक साल पहले उसने प्रियंका से दूसरी शादी की थी। दोनों पति-पत्नी अलग घर में रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पास में ही अलग रहते…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत प्रभारी उप संचालक डॉ. राजेश कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें प्रभारी उप संचालक के पद पर संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर कार्यालय में आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। डॉ. सिंह का मूल पद प्राचार्य का है और वे पेंशनबाड़ा स्थित राज्य परियोजना कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर…
बीजापुर। केंद्रीय सुरक्षाबलों के 87वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित 170 बटालियन हेडक्वार्टर में रेड क्रॉस के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले में तैनात 14 बटालियन के करीब 250 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान का संदेश दिया। रक्तदान से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवानों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच कर रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी ने जवानों की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों के…
चैत्र नवरात्रि 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन दिनों श्रद्धालु व्रत रखकर देवी की आराधना करते हैं और विभिन्न पकवानों का भोग लगाते हैं। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी का दिन विशेष माना जाता है, जब कन्या पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानकर भोजन कराया जाता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे से शुरू होकर…
रायपुर। धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले प्रभारी पर बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मामला प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित निपनिया के धान उपार्जन केंद्र का है, जहां धान के बोरों में रेत और कंकड़ मिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराई गई थी। संयुक्त जांच दल ने 8 मार्च को केंद्र का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें 137.20 क्विंटल धान अधिक पाया गया। जांच में सामने आया कि धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन ने हमालों के माध्यम से लगभग 5300 कट्टों में 2 से 3 किलो रेत…
