जशपुर। जिले के थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान गोईदी बाई के रूप में हुई है। घटना की सूचना मृतका के भाई सहलूराम ने 6 मार्च को पुलिस को दी, जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गंभीर चोट के कारण होना पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि अंधविश्वास और जादू-टोना के शक में आरोपियों ने वारदात को…
Author: Adarsh Loktantra News
बिलासपुर। तखतपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। एसडीओपी Nupur Upadhyay के अनुसार मोढे चौक के पास ब्राउन शुगर बेचने की सूचना पर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने दबिश देकर तखतपुर निवासी दुर्गेश गायकवाड (22) को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि यह नशीला पदार्थ अप्पू देवांगन (32) ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से अप्पू को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व आबकारी आयुक्त Niranjan Das को Chhattisgarh High Court से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। जस्टिस Arvind Kumar Verma की सिंगल बेंच ने कहा कि आर्थिक अपराध में आरोपी की प्रमुख भूमिका सामने आई है, इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी ने राज्य के खजाने की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के बजाय सार्वजनिक धन की हेराफेरी की। यह मामला सुनियोजित आर्थिक अपराध का है, जिससे राज्य के वित्तीय…
रायपुर। उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma ने कहा कि मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में सरकार बनने के साथ ही आवासहीन लोगों के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए पहली ही बैठक में 18 लाख से अधिक लंबित आवासों के निर्माण को स्वीकृति दी गई। उन्होंने बताया कि दो वर्षों में Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत एसईसीसी-2011 और आवास प्लस-2018 सूची के सभी पात्र हितग्राहियों के आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह, जेल और विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग का बजट विधानसभा में पारित हो गया है। Pradhan Mantri Janjati Adivasi Nyaya Maha Abhiyan के…
अंबिकापुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 2 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थियों से 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से किए जा सकते हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि चन्द्रडीपा वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र अगासी चन्द्रडीपा में सहायिका का 1 पद तथा खालपारा वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र सिलसिला खालपारा में सहायिका का 1 पद भरा जाएगा। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने की पात्र होंगी। भर्ती से संबंधित शर्तें और आवश्यक योग्यताओं की जानकारी परियोजना…
रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा है कि प्रदेश में रसोई गैस को लेकर आमजन को चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रदेशवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने…
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में जशपुर जिले से अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सरपंचों से उनके क्षेत्रों की स्थिति और विकास कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंच के रूप में की थी और बाद में सरपंच, विधायक व सांसद के रूप में भी जनता की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने सरपंचों से राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी…
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार को सड़क किनारे पैदल चल रही जमुना गोड़ (65) को हाईवा ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जमुना गोड़ अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम रतखंडी आई हुई थीं। इसी दौरान सड़क किनारे चलते समय तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज…
रायपुर, 10 मार्च 2026। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं और महिला कोष की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए। नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में छत्तीसगढ़ महिला कोष के शासी बोर्ड एवं आमसभा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि वित्तीय…
दुर्ग। जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई। प्रशासन के अनुसार दुकान अवैध रूप से निर्मित थी, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई की गई। अफीम की खेती के मामले में पुलिस पहले ही भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि समोदा…
