Rashifal 25 November 2025: 25 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल- मेषराशि आज का दिन सामान्य रहेगा. नए काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं. कार्य सुचारु रूप से संपन्न होंगे. फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. किसी परिचित के साथ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें. कोरबा में हाथियों का आतंक: जटगा और आसपास के गांवों में 53 हाथियों ने मचाया…
Author: Adarsh Loktantra News
कोरबा : जिले के कटघोरा वनमंडल के जटगा रेंज में बड़ी संख्या में हाथी पहुंच गए हैं। एतमानगर रेंज के पचरा जंगल से पहुंचे 53 हाथियों के दल ने बीती रात जटगा व आसपास के गांवों में जमकर उत्पात मचाया और एक ग्रामीण के बाड़े को उजाड़ते हुए वहां लगे गंवार फल्ली, फूलगोभी, केला, बरबट्टी एवं अन्य सब्जी के पौधों को तहस-नहस कर दिया। इतना ही नहीं खेतों में पहुंचकर हाथियों ने वहां तैयार धान की फसलों को भी चौपट कर दिया है। Peshawar Attack: पेशावर में सुरक्षा बल के मुख्यालय पर फिदायीन हमला, 3 अधिकारी मारे गए, 11 घायल हाथियों…
दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। यहां अफगानिस्तान (Afghanistan) का विमान उड़ान भरने वाले रनवे पर उतर गया। गनीमत रही कि इस रनवे पर कोई दूसरा विमान नहीं था। वरना गंभीर हादसा हो सकता था। घटना रविवार दोपहर 12:06 बजे की है, लेकिन सोमवार सुबह मीडिया में आई। Peshawar Attack: पेशावर में सुरक्षा बल के मुख्यालय पर फिदायीन हमला, 3 अधिकारी मारे गए, 11 घायल दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने विमान के गलत रनवे पर उतरने की घटना को ‘मिरेकल एस्केप’ बताया है। यानी, जब बहुत बड़ा हादसा होने की संभावना हो, लेकिन किसी संयोग या…
पाकिस्तान एक बार फिर बड़े धमाके से दहल गया है. दो फिदायीन हमलावरों ने सोमवार, 24 नवंबर की सुबह एक सुरक्षा बल के मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें कम से कम तीन अधिकारी मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार मौत के आंकड़ों की पुष्टि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने की है. पेशावर पुलिस प्रमुख सईद अहमद ने कहा कि हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में हुआ, जब सुरक्षा बल शहर के मध्य में स्थित अपने हेडक्वाटर में सुबह की परेड की तैयारी कर रहे थे. कोरबा…
कोरबा : शराब पीकर अपने ही पिता की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी पुत्र शंकर खाडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तेलंगाना के हैदराबाद भाग गया था और मजे कर रहा था। कोरबा जिले की दीपिका पुलिस ने आरोपी शंकर खांडे पर इस मामले में हत्या का अपराध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में दर्ज किया था और उसकी तलाश करने में जुटी थी। सहायक उप निरीक्षक जीतेश सिंह ने बताया कि 7 जुलाई 2025 को यह घटना थाना क्षेत्र के सिरकी इलाके में घटित हुई थी। पुलिस सूत्रों से मिली…
न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली. न्यायमूर्ति बीआर गवई का स्थान लेने वाले न्यायमूर्ति कांत लगभग 15 महीनों तक भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे. न्यायमूर्ति सूर्यकांत कई ऐतिहासिक फैसलों में शामिल रहे हैं. नौसेना की नई शक्ति: ‘साइलेंट किलर’ माहे से समुद्र में भारत की ताकत हुई और भी मजबूत न्यायमूर्ति सूर्यकांत 9 फरवरी, 2027 को 65 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पदमुक्त होंगे. उनका जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उन्होंने 1981 में हिसार के…
मुंबई: भारतीय नौसेना में मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में माहे कैटेगरी के पहले पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जलयान (ASW-SWC) को शामिल कर लिया गया. पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की ओर से आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की. माहे की कमीशनिंग स्वदेशी शैलो-वॉटर कॉम्बैट क्राफ्ट की नई पीढ़ी के आगमन का प्रतीक है, जो घातक होने के साथ तेज और पूरी तरह भारतीय है. CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं अब दो बार, जानें क्या है नया सिस्टम और कैसे होगा लागू क्यों खास है जहाज माहे थल सेनाध्यक्ष…
CBSE Class 10 Two-Exam System: CBSE की तरफ से 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक वेबिनार आयोजित किया गया. इस वेबिनार में उन तमाम सवालों का जवाब दिया गया, जो अभिभावकों और छात्रों के मन में हैं. न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित की जाएंगीं, इसे लेकर कई लोगों में काफी कंफ्यूजन भी है, जिन्हें अब सीबीएसई के चेयरमैन ने दूर किया है. उन्होंने इस टू एग्जाम सिस्टम से जुड़े सभी सवालों का जवाब दिया और बताया कि ये कैसे काम करेगा. बिना सोचे-समझे न खाएं ये नाश्ता, जानिए क्यों आपकी…
सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. क्योंकि यही आपके पूरे दिन की ऊर्जा, पाचन और मूड को प्रभावित करता है. वहीं डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि सुबह हल्का पौष्टिक और बैलेंस नाश्ता करना चाहिए ताकि शरीर पूरे दिन एक्टिव रहे. लेकिन कई लोग जल्दी के चक्कर में या सिर्फ स्वाद के लिए ऐसी चीज खा लेते हैं जो न सिर्फ पाचन को खराब करती है बल्कि गैस, एसिडिटी और थकान भी बढ़ा देती है. ऐसे में सवाल उठता है कि सुबह के नाश्ते में आखिर क्या नहीं खाना चाहिए. चलिए तो आज हम आपको…
Safeena Husain: जब एक बेटी स्कूल जाती है तो उसके साथ पूरी पीढ़ी सशक्त होती है। इसी विचार के साथ भारत में शिक्षा बराबरी का अधिकार देती है। लड़कों के साथ लड़कियों को भी स्कूल जाने, शिक्षा हासिल करने और अपना करियर बनाने की स्वतंत्रता है। हालांकि कई परिवारों में आज भी बेटियों को घर की चार दीवारी और रसोई तक सीमित रखा जाता है। इसी सोच के साथ राजस्थान के छोटे-छोटे गांवों से शुरू हुआ एजुकेट गर्ल्स आज एक क्रांति बन चुका है। सफीना हुसैन के नेतृत्व में यह संगठन 30,000 गांवों तक पहुँच चुका है और 14 लाख से ज्यादा…
