बालोद : सुपारी लेकर हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की कार आग लगाने मामले में पुलिस ने अंगारी सरपंच ममता डडसेना और दुर्ग के श्यामू यादव उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पहले ही 5 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. छत्तीसगढ़: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की तीन दिवसीय हड़ताल, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रही हैं प्रदर्शन बता दें कि बीते 1 दिसम्बर को बालोद थाना क्षेत्र के बूढ़ा पारा वार्ड 20 के रहने वाले हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र साहू के घर के समीप रखे कार को अज्ञात आरोपियों ने…
Author: Adarsh Loktantra News
राजनांदगांव : जिलेभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने फ्लायओवर के नीचे तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रायगढ़ में एंबुलेंस चालक पर हमला, फ्री में मरीज ले जाने को लेकर हुआ चाकूबाजी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर वे पहले भी कई बार आंदोलन और धरना कर चुकी हैं, लेकिन राज्य और केंद्र सरकार उनकी बातों और मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आगे भी उनकी मांगें नहीं मानी गईं…
रायगढ़ : एंबुलेंस दो एंबुलेंस चालकों ने डायल 108 के चालक पर चाकू से हमला कर दिया। फ्री में मरीजों को ले जाने की बात पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया। चाकूबाजी की घटना से घायल के कार का कुछ हिस्सा कट गया। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय काॅलोनी चक्रधर नगर में रहने वाला गिरजाशंकर लहरे 32 साल आपातकालिन सेवा डायल 108 का चालक है। हाथी के हमले से 40 दिन के नवजात की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा हड़कंप रविवार को काम की छुट्टी होने से उसके परिचित का चालक…
सूरजपुर : जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनी धरमपुर गांव में बीती रात एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें हाथी के हमले में 40 दिन का नवजात बच्चा मारा गया। घटना रात करीब 1 बजे हुई, जब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से आए प्रवासी मजदूर दंपती अपने परिवार के साथ गुड़ फैक्ट्री के पास अस्थायी झोपड़ी में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, रात में सोनगरा जंगल से भटककर एक हाथी गुड़ की गंध से आकर्षित होकर झोपड़ी की ओर आया। हाथी ने झोपड़ी को तोड़ दिया। इस दौरान दंपती किसी तरह अपने साथ अपने बच्चों को लेकर बाहर…
रायपुर : राजधानी रायपुर के चंडी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी और कुछ ही देर बाद ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इस तरह दर्दनाक मौत से चंडी नगर इलाके में शोक का माहौल है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है और परिवारजनों से पूछताछ कर रही है। CG CRIME: जादू टोने के शक में मां ने पड़ोसी महिला…
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलरामपुर में जादू-टोने के शक में हुई एक महिला की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक महिला ने अपनी पड़ोसी महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। उसे शक था पड़ोसी महिला ‘टोनही’ है और वह जादू टोना करती है। कस्टम मिलिंग घोटाला: दीपेन चावड़ा पर EOW ने पेश किया 2,000 करोड़ के अवैध धन प्रबंधन का चालान जादू-टोना के शक में महिला की हत्या मामला जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान ग्राम गुटराडीह निवासी सीतापति नगेशिया के रूप में हुई…
रायपुर : कस्टम मिलिंग स्कैम मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपेन चावड़ा के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। चावड़ा पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक अवैध धनराशि के प्रबंधन में प्रमुख भूमिका निभाने के आरोप हैं। वह स्कैम के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का सहयोगी माना जाता है। नक्सली Hidma के मारे जाने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे Amit Shah, बस्तर ओलंपिक कार्यक्रम में होंगे शामिल जानकारी के अनुसार, दीपेन चावड़ा को ईओडब्ल्यू ने नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान चावड़ा की भूमिका कई बड़े…
बस्तर : नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता और कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के ढेर होने के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर ओलंपिक से जुड़े विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने वाले आयोजनों को भी संबोधित कर सकते हैं। CG NEWS: बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया…
बलरामपुर : जिले के रामचंद्रपुर में आज अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश उग्र रूप ले लिया। प्रशासन ने 9 में से केवल तीन घरों को हटाने की कार्रवाई की थी, लेकिन इसके विरोध में सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मुख्य सड़क पर धरना‑प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके कारण रामचंद्रपुर-सनवाल-रामानुजगंज मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और ग्रामीण नेताओं के साथ बातचीत शुरू की। WhatsApp हैक…
WhatsApp भारत और दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज होने वाली ऐप्स में से एक है. लोग पर्सनल बातचीत के अलावा बिजनेस और फाइल शेयरिंग के लिए भी इसे खूब यूज करते हैं. ऐसे में अगर यह हैक हो जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है. इससे न सिर्फ आपकी पर्सनल जानकारी गलत हाथों में जा सकती है बल्कि ब्लैकमेलिंग का खतरा भी बढ़ जाता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि व्हाट्सऐप हैक होने पर किस प्रकार के संकेत नजर आते हैं और ऐसा होने पर आपको क्या करना चाहिए. सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! इस राज्य में…
