गरियाबंद : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. देवभोग थाना क्षेत्र के गिरसूल के आश्रित ग्राम बागगोडा में 27 वर्षीय यशवंत ध्रुव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 के किनारे नीम के पेड़ पर लटका मिला. घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. बिलासपुर में पूर्व सरपंच की हत्या, धारदार हथियार से अज्ञात हमलावरों ने किया हमला यशवंत ने दोपहर 12:19 बजे व्हाट्सऐप स्टेटस पर “Sorry all of you” लिखकर अपना आखिरी संदेश छोड़ा था. कुछ घंटों बाद लगभग 3 बजे…
Author: Adarsh Loktantra News
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र 2025 में चुनाव सुधारों पर सरकार के जवाब से विपक्ष पूरी तरह असंतुष्ट दिखाई दिया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सरकार ने पारदर्शिता, चुनावी फंडिंग और EVM से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट और ठोस जानकारी नहीं दी। इसी वजह से दोनों सदनों में कल पूरे दिन तीखी बहस और हंगामा देखने को मिला, जिसके बाद आज भी इस विषय पर तनाव बढ़ने की उम्मीद है। विपक्ष का कहना है कि चुनाव सुधार एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है और सरकार को इसमें साफ-साफ जवाब देना चाहिए, लेकिन अब तक दिए गए जवाब अधूरे…
बिलासपुर : जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोर भट्टी खुर्द में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पंचायत के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है, जबकि अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस हत्याकांठ की जांच शुरू कर दी है। डोंगरगांव में होटल संचालकों के बीच विवाद, पांच आरोपी गिरफ्तार मिली जानकारी के अनुसार, मनबोध यादव बुधवार की रात करीब 8 बजे अपने स्कूटी से घर से घूमने के लिए निकले…
डोंगरगांव : नगर में दो होटल संचालकों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्षों के कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले से मिली जानकारी के अनुसार 20 नवंबर के रात्रि डोंगरगांव स्थित योगेश दोसा एवं गौतम होटल के संचालकों द्वारा पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद एवं मारपीट की घटना हुई थी. कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे ऑक्सीजोन का लोकार्पण, 80 ई रिक्शा का वितरण भी घटना के प्रार्थिया भान बाई यादव पति भानु यादव, उम्र 50 साल, निवासी वार्ड 11 सिनेमा लाईन डोंगरगांव की रिपोर्ट…
11 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। आज आकाश में शुक्र और सूर्य की विशेष युति बन रही है, जिससे ‘शुक्रादित्य योग’ का निर्माण हो रहा है। यह योग सौभाग्य, धनलाभ, आकर्षण, सफलता और वैवाहिक जीवन में मधुरता का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार आज वृषभ, कन्या और तुला राशि वालों के लिए यह दिन खास उपलब्धि लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहकर दिन बिताने की जरूरत होगी। मेष (Aries) आज का दिन ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी…
कोरबा : मंत्री लखन लाल देवांगन आज ऑक्सीजोन का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन हेतु 80 नग ई रिक्शा का वितरण भी उनके करकमलों से किया जायेगा।गुरुवार को नगर पालिक निगम कोरबा के भंडार गृह में अपरान्ह 3:00 बजे ई रिक्शा वितरण कार्यक्रम रखा गया है वही पौड़ीबहार उद्यान में शाम 4:00 बजे लोकार्पण , भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। Gold-Silver Rate Today: सोने के दामों में 11 दिसंबर को भारी तेजी, चांदी भी हुई महंगी – जानें आज के ताजे रेट नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा ड़ोर टू डोर अपशिष्ट…
Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में 11 दिसंबर की सुबह तेजी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 130320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने दिसंबर की मीटिंग में प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। अब यह ब्याज दर 3.50-3.75% पर आ गई है। इससे सोने में निवेश बढ़ सकता है। प्रमुख ब्याज दर घटने से बॉन्ड पर यील्ड कम होने की संभावना रहती है, जिससे निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार…
Petrol Diesel Price Update: हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। थाईलैंड में पकड़े गए Goa Nightclub Fire के आरोपी लूथरा ब्रदर्स, भारत छोड़कर भागे थे 25 लोगों की मौत के आरोपी ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं—चाहे…
Goa Nightclub Fire : गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी, इस अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। उनका पासपोर्ट निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद थाईलैंड पुलिस ने पासपोर्ट रद्द होने के बाद दोनों को हिरासत में लिया है। गोवा पुलिस को जानकारी दे दी गई है, दोनों को जल्द ही गोवा लाया जाएगा। बता दें कि भारत सरकार ने लूथरा ब्रदर्स पर सख्त कार्रवाई करने और उनका पासपोर्ट कैंसिल करने की बात कही गई थी। दिल्ली सरकार की सख्त चेतावनी: क्रिसमस-न्यू ईयर से…
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ फायर सर्विस ने गोवा के एक क्लब में आग की घटना से सबक लेते हुए यहां के सभी होटल, क्लब, रेस्तरां में फायर सेफ्टी जांच के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने यह फायर सेफ्टी जांच क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर आयोजित होने वाली पार्टियों से पहले कंप्लीट करने को कहा है। ताकि कमी मिलने पर समय रहते उससे निपटा जा सके। राजस्थान में किसानों का उग्र प्रदर्शन, विधायक का सिर फूटा, 14 गाड़ियां जलाईं; इंटरनेट सेवा अभी आज भी बंद दिल्ली फायर सर्विस ने जारी किया आदेश नए साल पर होटल, क्लब में…
