नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सोने की कीमतों में 4,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में करीब 17,000 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम सोने की कीमत 4,188 रुपए बढ़कर 1,32,710 रुपए हो गई है, जो कि एक हफ्ते पहले 1,28,592 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,21,562 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,17,777 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट…
Author: Adarsh Loktantra News
जगदलपुर | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा, “हमने पूरे बस्तर और भारत को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प लिया है और हमें यहीं नहीं रुकना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दिसंबर 2030 तक बस्तर संभाग देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बने।” उन्होंने यह बात छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में बस्तर ओलंपिक्स 2025 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। शाह ने कहा कि अगले वर्ष नवंबर–दिसंबर में जब बस्तर ओलंपिक्स 2026 आयोजित होंगे, तब तक…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। लोक भवन के एक अधिकारी ने बताया कि कई फुटबॉल प्रेमियों ने राज्यपाल से शिकायत की थी कि टिकटों की कीमतें बहुत अधिक होने के कारण उन्हें कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक देखने का मौका नहीं मिल सका। इन्हीं शिकायतों के बाद राज्यपाल ने रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल यह…
नई दिल्ली। नेपाल करीब एक दशक बाद 100 रुपए से ऊपर के भारतीय नोटों को चलन में लाने की योजना बना रहा है। यह जानकारी एक नेपाली अखबार द्वारा प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट में दी गई। इस हिमालयी पड़ोसी देश में करीब 10 साल से उच्च मूल्य के भारतीय नोटों पर प्रतिबंध लगा है। ‘द काठमांडू पोस्ट’ में नेपाली अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि इस कदम से भारत यात्रा करने वाले नेपाली प्रवासी श्रमिकों के साथ-साथ दोनों देशों के छात्रों, तीर्थयात्रियों, चिकित्सा आगंतुकों और पर्यटकों की मुद्रा संबंधी समस्याओं में काफी राहत मिलेगी। नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के…
कोरबा : थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदरी में घटित सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तंत्र-मंत्र के जरिए रुपये दोगुने करने का लालच देकर तीन व्यक्तियों की नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी तांत्रिक सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में गठित विशेष जांच…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। 12 दिसंबर को शाम 4 बजे हाईकोर्ट परिसर में आयोजित सादे समारोह में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अपने न्यायालय कक्ष में न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा को शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ में 513 नए 4G मोबाइल टावरों की स्वीकृति, सुदूर इलाकों में मिलेगा तेज नेटवर्क उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली ने 11 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का…
रायपुर : नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में स्थिरता स्थापित होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। डिजिटल भारत निधि के तहत केंद्र सरकार ने राज्य में बीएसएनएल के माध्यम से 513 नए 4G मोबाइल टावर लगाने की मंजूरी दी है। इस फैसले से सुदूर अंचलों तक मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी। रायगढ़: संबलपुरी में राजस्व जंगल में 2 ग्रामीणों की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह नक्सल उन्मूलन के बाद विकास…
रायगढ़ : जिले के संबलपुरी के करीब राजस्व जंगल में 2 ग्रामीणों की लाश मिली है। इनकी पहचान एक पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री यादव (51 साल) और संदीप उरांव (24 साल) के रूप में हुई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है 9 दिसंबर की सुबह 4 बजे सात लोग शिकार के लिए निकले थे। लेकिन शाम तक पुनीलाल और संदीप घर नहीं लौटे थे। 2 दिन खोजबीन के बाद 12 दिसंबर की शाम परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अगले दिन जानकारी मिली की दोनों की लाश मिली है। कोरबा में हाथियों…
कोरबा : जीपीएम जिले से पहुंचे दंतैल हाथियों का आतंक जिले के पसान वन परिक्षेत्र में लगातार बना हुआ है। हाथियों के दल ने तरईनार क्षेत्र को अपना अस्थायी बसेरा बना लिया है, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार हाथी दिनभर जंगल के भीतर विश्राम करते हैं और रात होते ही बाहर निकलकर करीब 12 किलोमीटर के दायरे में विचरण करते हुए उत्पात मचाते हैं। तड़के सुबह होने से पहले वे फिर जंगल में लौट जाते हैं। कोरबा में महिला से मारपीट: आरोपी ने कहा – कलेक्टर मेरा मामा है, कोई नहीं बिगाड़…
कोरबा : हमारी पहुंच कलेक्टर तक है। कलेक्टर मेरा मामा है, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता…..कहकर महिला से मारपीट करने वाले के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। प्रार्थिया टिकैतिन बाई पति जोहितराम 45 साल ग्राम माखनपुर थाना पाली की निवासी है। घटना दिनाँक 30 नवम्बर को शाम 4 बजे राजपाल सिंह पिता समारसिंह गोड, बहोरिक राम पिता सम्मारसिंह गोड एवं उनके सहयोगियों के द्वारा एक राय होकर नशे में धुत होकर उसके साथ गाली- गलौच कर धक्का-मुक्की करते हुए हाथ में गंभीर चोंटे लगाया। ट्रंप का बड़ा बयान… 8 युद्ध खत्म करने का दावा करने वाले पूर्व राष्ट्रपति ने…
