Chhattisgarh Weather Alert: रात में ठंड और सुबह धुंध के असर से पूरा छत्तीसगढ़ प्रभावित है. वर्तमान में बिलासपुर और रायपुर को छोड़कर सभी क्षेत्रों का तापमान दस डिग्री से नीचे जा चुका है. सर्वाधिक प्रभावित अंबिकापुर इलाका है और आने वाले दिनों में स्थिति इसी तरह रहने की संभावना है. सुबह की धुंध इतनी जोरदार है कि सरगुजा संभाग के कई इलाकों में सुबह होने के बाद भी विजिबलिटी प्रभावित है. रायपुर समेत अन्य इलाकों में भी धुंध का प्रभाव नजर आ रहा है. इसके साथ रात में पड़ने वाली ठंड भी जमकर असर दिखा रही है. वर्तमान में…
Author: Adarsh Loktantra News
डोंगरगढ़ : राजनांदगांव जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र के महाराजपुर स्थित श्री जय गुरुदेव राइस मिल में शनिवार शाम जो हुआ, उसने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी. राइस मिल परिसर में बनी करीब 75 क्विंटल वजनी चिमनी अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ी. पल भर में कामकाज का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया. हादसे के वक्त चिमनी के आसपास 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे. शाम लगभग 4:30 बजे हुए इस भीषण हादसे में मोतीपुर निवासी मुकेश कुमार कंवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. चिमनी के मलबे ने उसे संभलने…
रायगढ़ : जिले के बंगुरसिया सर्किल में हर रात हाथी धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे है। जहां वह धान खाने के साथ साथ काफी मात्रा में फैला कर नुकसान भी कर रहे है। पिछले 3 रातों में हाथी ने 17 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही जुनवानी के 11 किसानों के सब्जी फसल और केला पेड़ को भी बर्बाद कर दिया। कोरबा में हाथी की गतिविधियों पर वन विभाग की कड़ी नजर, पांच गाड़ियों में 25 सदस्य तैनात शनिवार (20 दिसंबर) की रात तकरीबन 8 बजे जंगल से निकलकर दंतैल धान खरीदी केन्द्र बंगुरसिया पहुंच गया। जब…
कोरबा : कोरबा जिले में वन विभाग हाथी की गतिविधियों पर पूरी सतर्कता के साथ नजर बनाए हुए है। हाथी की ट्रैकिंग के लिए वन विभाग की पांच गाड़ियों में कुल 25 सदस्य तैनात किए गए हैं, जो चौबीसों घंटे हाथी के मूवमेंट की पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार हाथी इस समय केसलपुर और बेला के बीच विचरण कर रहा है। वन विभाग के अधिकारी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए थर्मल ड्रोन कैमरे के माध्यम से हाथी की लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।…
कोरबा : जिले में ज्वॉनिंग के दूसरे ही दिन से नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में अपनी रणनीति प्रारंभ कर दी है। इस कड़ी में आज उन्होंने सुबह होते ही कोरबावासियों की लाइफलाइन स्व बिसाहूदस महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में प्रवेश करते ही उन्होंने एक आम मरीज की तरह आवश्यकताओं को भांपते हुए पंजीयन कक्ष एवं इमरजेंसी सेवा के पास सेवारत चिकित्सकों के नाम एवं उनके मोबाइल नंबरों की सूची प्रदर्शित करने और शासन द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का उल्लेख करते हुए जानकारी को…
Rashifal 21 December 2025: 21 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल- मेषराशि मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा. यदि अब तक मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान न हों, अब समय बेहतर आ गया है. युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें. हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्रेम में अधिक समय दें, लेकिन करियर भी उतना ही महत्वपूर्ण…
कोरबा | 19 दिसंबर 2025डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल कोरबा में वार्षिकोत्सव ‘एपियोथिसिस’ का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक एसईसीएल कोरबा क्षेत्र एवं अध्यक्ष, स्थानीय प्रबंधक समिति डीएवी कोरबा रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती अनिता गुप्ता (अध्यक्षा, सृष्टि महिला मंडल), श्री के.पी. सिंह (स्टाफ ऑफिसर, एचआर), श्री सुशांत कुमार गौड़ा (वित्त प्रबंधक), श्री राजेश चौधरी (एरिया सेफ्टी ऑफिसर) एवं वार्ड पार्षद श्री शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के मुख्य द्वार पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की प्राचार्या डॉ.…
कोरबा। शहर के सिविल लाईन रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूद्र नगर खरमोरा में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी समेत करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित हर प्रसाद पटेल (43 वर्ष) पिता स्व. धनीराम पटेल, वर्तमान में आर.के.एम. पावर प्लांट खरसिया (रायगढ़) में कार्यरत हैं और पिछले छह माह से परिवार सहित खरसिया में रह रहे थे। उनका कोरबा स्थित मकान लंबे…
रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत डोंगरगढ़ स्टेशन पर परिचालन क्षमता बढ़ाने तथा संरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त लूप लाइन के निर्माण कार्य के कारण कई यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा. यह कार्य प्री नॉन-इंटरलॉकिंग (23 से 26 दिसंबर तक) तथा नॉन-इंटरलॉकिंग (27 दिसंबर) के दौरान किया जाएगा. कोरबा: करतला जंगल में जुआ फड़ पर छापा, 20 आरोपी गिरफ्तार, 2.5 लाख रुपये और वाहन बरामद रेलवे के मुताबिक इस दौरान 21 मेमू/पैसेंजर ट्रेनें विभिन्न तारीखों…
कोरबा : करतला के जंगल में जुआ फड़ पर छापा पड़ा। इसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया कि सायबर सेल, थाना उरगा और चौकी रजगामार की संयुक्त टीम ने थाना करतला क्षेत्र के भेलवाटार जंगल में जुआ रेड की। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 20 लोगों को पकड़ा गया। मौके से करीब 2.5 लाख रुपये नकद, 23 मोटरसाइकिल, एक कार और 35 मोबाइल फोन बरामद किए गए। कोरबा सड़क हादसा: कार और टैंकर की भिड़ंत में 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल एसपी ने बताया कि इससे पहले…
