बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की नदियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि अब नदी संरक्षण केवल प्रशासनिक बैठकों तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसके लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण जरूरी है। इसी के तहत सरकार की बनाई कमेटी में बदलाव करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की जगह विषय विशेषज्ञों को शामिल करने को कहा गया है। न्यायालय ने नदियों के प्राकृतिक प्रवाह, प्रदूषण नियंत्रण और पुनर्जीवन के लिए हाइड्रोलॉजी, पर्यावरण और भूगोल विशेषज्ञों की भूमिका को अहम बताया। राज्य सरकार ने कोर्ट को जानकारी दी कि उद्गम से…
Author: Adarsh Loktantra News
बिलासपुर। जिले में नशे में तेज रफ्तार स्कूटी चलाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। तारबाहर थाना क्षेत्र में देर रात करीब 1:30 बजे होटल हैवंस पार्क के सामने स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जैद अंसारी, निवासी तालापारा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपने दोस्त के साथ शराब पीने के बाद स्कूटी…
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में अपने पांचों मोर्चों—किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चा—के जिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति तथा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय की अनुशंसा पर लिया गया। घोषणा के तहत सभी मोर्चों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। किसान मोर्चा में योगेश ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा में पीताम्बर सेठिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा में संतोष बघेल, अनुसूचित जाति मोर्चा में विनय सोना…
रायपुर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। गर्भवती महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने वाली इस योजना में राज्य ने तेज पंजीयन, त्वरित मंजूरी और शिकायतों के शीघ्र निराकरण के दम पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया। राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर उच्च स्तर के अधिकारियों तक लगातार मॉनिटरिंग और समन्वय से काम किया गया। वर्ष 2025-26 में फरवरी तक 2.04 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीयन हुआ, जो लक्ष्य का 93 प्रतिशत है। वहीं 83 प्रतिशत…
रायपुर। भारतीय वन सेवा (IFS) 2025-26 बैच के 133 प्रशिक्षु अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के दौरान वन प्रबंधन, मृदा एवं जल संरक्षण और लघु वनोपज प्रसंस्करण की तकनीकों का व्यावहारिक अध्ययन किया। वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून से आए प्रशिक्षुओं ने 8 से 15 मार्च तक धमतरी वनमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में फील्ड ट्रेनिंग ली। इस दौरान पम्पारनाला, कांसानाला और साजापानी नाला में जल एवं मृदा संरक्षण कार्यों का अध्ययन किया गया। प्रशिक्षण के…
रायगढ़ जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। इसी क्रम में भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर और किरीतमाल में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 92.500 लीटर महुआ शराब और करीब 200 किलो महुआ लाहन जब्त किया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर टीम ने दबिश देकर अवैध रूप से बनाई जा रही शराब को नष्ट किया और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। भूपदेवपुर पुलिस ने श्रवण कुमार लहरे, मालती बाई डनसेना और संतोषी चौहान से महुआ…
महासमुंद जिले में पुलिस की नियमित वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका पर जांच के दौरान एक कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए। रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने नगदी, कार और मोबाइल सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान ओडिशा के खरियार रोड की ओर से आ रही एक सफेद होंडा कार (OD 05 PB 2122) को रोका गया। वाहन चालक ने अपना…
रायगढ़ में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला एक एनजीओ खाते से करीब 2.17 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़ा है। इंदिरानगर निवासी आयशा परवीन ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने CSR फंड के नाम पर भरोसे में लेकर उनके संस्थान के दस्तावेज लिए और एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया। बाद में उन्हें गुवाहाटी बुलाकर मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कर खाते की पूरी जानकारी हासिल कर ली और बड़े पैमाने पर ट्रांजेक्शन किए। जांच में सामने आया…
कवर्धा। कबीरधाम जिले के ग्राम मटका की निवासी ज्योति वैष्णव ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी जिंदगी की दिशा बदल दी। पहले मजदूरी कर परिवार चलाने वाली ज्योति आज दोना-पत्तल निर्माण और किराना व्यवसाय के जरिए आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। जय माँ वैभव लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बचत शुरू की और योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त की। समूह को चक्रीय निधि और सामुदायिक निवेश कोष मिला, वहीं बैंक से ऋण मिलने पर ज्योति ने अपना व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे उनके दोना-पत्तल की मांग बढ़ी और आय के नए स्रोत बने। आज उनकी वार्षिक आय…
बिलासपुर से जुड़ा फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पदस्थ आबकारी विभाग के अपर आयुक्त राजेश हेनरी पर आरोप है कि उन्होंने 1990-91 में फर्जी अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी हासिल की और पिछले 35 वर्षों से उसी आधार पर सेवा में बने हुए हैं। शिकायत के अनुसार, उनके प्रमाणपत्र में बिलासपुर तहसील की सील और हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं, जबकि रिकॉर्ड जांच में ऐसा कोई प्रकरण दर्ज नहीं मिला। इस मामले की शिकायत इंदौर निवासी वकील व आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र गुप्ता ने की है। छत्तीसगढ़ की उच्च स्तरीय समिति ने जांच…
