पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर युवक को चाकू दिखाते हुए मारपीट कर दी गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर चाकू व पंच बरामद करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना के बाद दुर्गा पंडाल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और पकड़े गए युवा के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की गई। लोगों ने बताया कि युवक इससे पहले भी इस तरह की घटना में संयुक्त रह चुका है और इसके चलते दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवाजी नगर में मारपीट का एक कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार मारपीट की घटना सामने आ चुकी है। शाम होते ही युवक बाइक पर उत्पात मचाते नजर आते है। लोगों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में लगातार पेट्रोलियम और उत्पात मचाने वाले युवकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करें ताकि इस तरह की घटना को दोबारा अंजाम न दे सके। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी आरोपी के खिलाफ मानिकपुर पुलिस ने वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।


