एशिया कप (Asia Cup 2025) में शुक्रवार को पाकिस्तान बनाम ओमान (Pakistan vs Oman) मुकाबले का परिणाम सभी को पता है. अगर कुछ बहुत ही अप्रत्याशित नहीं होता, तो रिजल्ट वैसा ही होगा, जैसा सभी का आंकलन है, लेकिन जो परिणाम पाकिस्तानी ओपनर सैम अय्यूब (Saim Ayub) का हुआ, वह किसी ने भी नहीं सोचा होगा. मैच की पहली ही गेंद पर चौका जड़ने के बाद सैम अयूब ने इतना घटिया स्ट्रोक खेला कि पाकिस्तानी स्कूली क्रिकेटर को भी शर्म आ जाए. यह वही अय्यूब हैं, जिन्हें लेकर उन्हीं की देश के पूर्व लेफ्टी पेसर तनवीर अहमद ने बड़ी भविष्यवाणी की है.
Nepal में तख्तापलट के बीच स्वदेश लौटे 250 भारतीय छात्र, सुनाई अपनी आपबीती
तनवीर ने कहा है, जब पाकिस्तान का मुकाबला भारत से होगा, तो सैम अय्यूब स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ छक्के जड़ेंगे. अब आप सोचिए जब ओमान के अनजान शाह फैसले ने अयूब के तोते उड़ा दिए, तो जस्सी इस पड़ोसी बल्लेबाज का क्या हाल करेंगे, यह सहज ही समझा जा सकता है. अब इस भविष्यवाणी पर क्या हंसा जाए और क्या अफसोस किया जाए. इस पर तो यही कहा जा सकता है कि यह मुंह, मसूर की दाल. आप देखिए कि सोशल मीडिया सैम अयूब (Social media on Saib Ayub) को कैसे-कैसे शब्दों से नवाज रहा है


