दिल की बीमारियों से बचाव के लिए नसों (Arteries) की सफाई बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ खास खाद्य पदार्थ नियमित रूप से खाने से नसों में जमा हुआ फैट और कचरा साफ होता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
इन 5 चीजों में शामिल हैं: नींबू और नींबू का रस, ओट्स, बादाम और अखरोट, ग्रीन टी, और पके हुए या ताजे फल और सब्जियां। नींबू और ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो रक्त वाहिकाओं को साफ रखती हैं। ओट्स, बादाम और अखरोट में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं। ताजे फल और सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाती हैं।
read also: Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम
डॉक्टर्स का कहना है कि इन सुपरफूड्स को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करना दिल की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी पीना और धूम्रपान व शराब से दूरी बनाने से हार्ट अटैक और हृदय रोगों के जोखिम को और कम किया जा सकता है।


