Archana Puran Singh’s के पिता का अनसुना किस्सा
कॉमेडी क्वीन और पॉपुलर जज Archana Puran Singh’s के करियर के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी और खासकर उनके पिता के बारे में बहुत कम लोग वाकिफ हैं। हाल ही में अर्चना ने बेटे आर्यमन के व्लॉग में अपने बचपन की यादें ताजा कीं और पिता चौधरी पूरन सिंह के बारे में खुलकर बातें कीं।
पिता ने लड़ा था संजय गांधी का केस
अर्चना ने बताया कि उनके पिता एक जाने-माने क्रिमिनल लॉयर थे और संजय गांधी का केस भी लड़ चुके थे। बचपन में उनका परिवार बंगले में रहता था, इम्पाला जैसी फैंसी कारें थीं और घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं रही।
रिश्वत में लाई गई थी बोरी भरकर नोट
अर्चना ने एक चौंकाने वाला किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि कई बार उनके पिता को रिश्वत देने की कोशिश की जाती थी। एक बार तो कोई पार्टी बोरी भरकर नोट लेकर उनके घर पहुंची और कहा कि केस में हल्के पड़ जाएं। इस पर उनके पिता ने साफ इनकार कर दिया और पैसे वापस लौटाने को कहा। अर्चना बोलीं – “उन्होंने मुझे ईमानदारी और आत्मसम्मान का सबक सिखाया।”
पिता की ईमानदारी और अंतिम संस्कार
अर्चना ने बताया कि लोग उनके पिता को ‘कर्मयोगी’ कहते थे क्योंकि वे सिर्फ अपने प्रोफेशन के प्रति वफादार थे। बड़े-बड़े अपराधियों का केस लड़ने के बावजूद, वे बेहद दयालु और ह्यूमर से भरे इंसान थे। उनके निधन के समय पूरा देहरादून उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था।
View this post on Instagram
वकालत नहीं चाहते थे बच्चों के लिए
चौधरी पूरन सिंह नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे वकील बनें। अर्चना के अनुसार – “वे कहते थे कि इस पेशे में कई बार आत्मा बेचनी पड़ती है, इसलिए उन्होंने हम सबको वकालत से दूर रखा।”
अर्चना का मुंबई सफर
बातचीत में अर्चना ने यह भी याद किया कि कैसे वह 20 साल की उम्र में अकेले मुंबई आईं और बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपना करियर शुरू किया। उन्होंने पहले विज्ञापनों से शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड में जगह बनाई। आज अर्चना ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ में नजर आ रही हैं।


