टेक दिग्गज Apple ने अपने करीब 10 साल पुराने आईफोन मॉडल्स के लिए इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। कंपनी ने यह कदम उन गंभीर सुरक्षा खामियों को ठीक करने के लिए उठाया है, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के डिवाइस को निशाना बना सकते थे। इस अपडेट के जरिए संभावित साइबर हमलों से यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपडेट खास तौर पर पुराने मॉडलों जैसे iPhone 6s और iPhone SE जैसे डिवाइस के लिए जारी किया गया है, जिन्हें अभी भी कई लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि सिस्टम में मौजूद खामी का फायदा उठाकर हैकर्स डिवाइस में घुसपैठ कर सकते हैं और संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना सकते हैं।
read also: World Sleep Day 2026: डिजिटल दुनिया ने छीनी युवाओं की नींद, बढ़ रहे अवसाद और आत्महत्या के खतरे
एपल ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने डिवाइस को तुरंत नवीनतम सॉफ्टवेयर वर्जन पर अपडेट करें, ताकि किसी भी संभावित साइबर खतरे से बचा जा सके। कंपनी का कहना है कि नियमित अपडेट से न केवल डिवाइस की सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि उसकी परफॉर्मेंस भी बेहतर बनी रहती है।


