Anupam Kher’s ने राज शमानी को कहा ‘नकली’
दिग्गज अभिनेता Anupam Kher’s ने हाल ही में मशहूर पॉडकास्टर राज शमानी पर कटाक्ष किया है। एक्टर ने उन्हें ‘नकली’ कहकर संबोधित किया और आरोप लगाया कि इंटरव्यू के दौरान कही गई उनकी असली बातें जानबूझकर एडिट कर दी गईं।
राज शमानी इस समय भारत के सबसे चर्चित पॉडकास्टर्स में गिने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने विजय माल्या का इंटरव्यू लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, करीब एक महीने पहले अनुपम खेर भी उनके पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे। लेकिन अब एक्टर ने उस इंटरव्यू से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
View this post on Instagram
इंटरव्यू पर Anupam Kher’s की नाराजगी
अनुपम खेर अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रमोशन के दौरान ‘चलचित्र टॉक्स’ में शामिल हुए। यहां उन्होंने बताया कि पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान उनसे उनकी सफलता पर राय मांगी गई थी। इस पर अनुपम ने राज शमानी को सलाह दी थी कि सफलता को कभी भी खुद को बदलने नहीं देना चाहिए और हमेशा विनम्र बने रहना चाहिए।
लेकिन एक्टर का कहना है कि इस सलाह को इंटरव्यू से काटकर बीच में डाला गया, जिससे असली भावार्थ पूरी तरह बदल गया।
Anupam Kher’s ने जताई नाराजगी
Anupam Kher’s ने साफ कहा कि जब कोई इंसान असलियत की बात करता है, तो वह उस पर भरोसा करते हैं। लेकिन राज शमानी ने उनकी बातें काटकर एडिट कर दीं, जिससे उन्हें धोखा महसूस हुआ। अनुपम खेर ने पॉडकास्टर को ‘नकली’ बताते हुए कहा:
“आपने मुझसे सलाह मांगी और फिर मेरी बातों को एडिट कर दिया। इसका मतलब है कि वह नकली है। जब भी मैं उसे असलियत की बात करते सुनता हूं, तो मेरे मन में सवाल उठते हैं।”
Read Also: Govinda-Sunita Ahuja तलाक की shocking news पर टूटा सन्नाटा, वकील ने सच का किया बड़ा खुलासा


