दिल्ली में स्थित Embassy of Iran New Delhi ने ‘Angels of Minab’ नाम से एक भावुक प्रदर्शनी का आयोजन किया है, जिसने लोगों को गहराई से प्रभावित किया। प्रदर्शनी में ईरान के Minab में स्कूल हादसे के मलबे से मिली बच्चों की ड्रॉइंग और यादों को प्रदर्शित किया गया है। इन चित्रों के जरिए मासूम सपनों और उम्मीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदर्शनी का उद्देश्य हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों को सम्मान देना और लोगों को शांति और मानवता का संदेश देना है। कई राजनयिक, कलाकार और आम नागरिक इस प्रदर्शनी को देखने पहुंचे और बच्चों की कलाकृतियों को देखकर भावुक हो गए।
read also: Indian Railways Expansion: देश के आखिरी गांव तक पहुंचेगी रेल, 6000 किमी नई लाइन को मिली मंजूरी
आयोजकों का कहना है कि यह प्रदर्शनी केवल शोक व्यक्त करने का माध्यम नहीं बल्कि दुनिया को एकजुटता और संवेदना का संदेश देने की कोशिश है। ‘Angels of Minab’ प्रदर्शनी ने दर्शकों को मानवीय मूल्यों और शांति के महत्व पर सोचने के लिए प्रेरित किया।


