एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल ने गंभीर चेतावनी जारी की है। कंपनी के मुताबिक, एक खतरनाक मैलवेयर एक्टिव है जो स्मार्टफोन में घुसकर यूजर्स का निजी डेटा चुरा सकता है। यह मैलवेयर कॉल लॉग, मैसेज, कॉन्टैक्ट्स, फोटो, बैंकिंग डिटेल्स और यहां तक कि ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी पर भी नजर रख सकता है। गूगल ने यूजर्स को संदिग्ध ऐप्स से सावधान रहने की सलाह दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मैलवेयर थर्ड-पार्टी ऐप्स और फर्जी ऐप अपडेट्स के जरिए फोन में इंस्टॉल हो सकता है। एक बार फोन में घुसने के बाद यह बैकग्राउंड में काम करता रहता है, जिससे यूजर को इसकी भनक तक नहीं लगती। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह मैलवेयर जासूसी की तरह काम करता है और रिमोट कंट्रोल के जरिए हैकर्स को पूरा डेटा भेज सकता है।
read also: PM Modi Malaysia Visit: रक्षा सहयोग और आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती देने रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी
गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स को सलाह दी है कि वे केवल Google Play Store से ही ऐप डाउनलोड करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और फोन को नियमित रूप से अपडेट रखें। इसके अलावा, ऐप परमिशन को समय-समय पर चेक करना और भरोसेमंद मोबाइल सिक्योरिटी फीचर को एक्टिव रखना भी जरूरी है, ताकि ऐसे खतरनाक मैलवेयर से बचाव किया जा सके।


