कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है। बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा पंचायत के तराईडांड बस्ती में बीती रात हथियारबंद डकैतों ने एक घर पर धावा बोलकर लाखों की लूट को अंजाम दिया।
आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना में लापरवाही, छत्तीसगढ़ में 3 अस्पतालों का निलंबन
बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 1:30 बजे की है, जब गांव के शत्रुघ्न दास के घर में दो दर्जन से अधिक बदमाशों का गिरोह घुस आया। डकैतों ने घर में घुसते ही परिवार के सभी सदस्यों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और उन्हें धमकाया। भय के माहौल में कोई भी विरोध नहीं कर सका।
पति की प्रताड़ना से तंग होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे करीब 1.50 लाख रुपये नगद और लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। परिवार के लोगों ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें डरा-धमकाकर चुप करा दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


