पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए बड़ा अपडेट दिया है। भारत सरकार ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में इस समय 20 भारतीय जहाज मौजूद हैं और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। सरकार ने स्पष्ट किया कि मौजूदा संकट के बावजूद भारतीय जहाजों और उनके चालक दल को किसी तरह का खतरा नहीं है।
सरकार के अनुसार, समुद्री मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और संबंधित एजेंसियां लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही हैं। साथ ही, जहाजों के ऑपरेटरों और क्रू मेंबर्स के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने यह भी कहा कि अब तक इस संकट का अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
read also: जदयू ने बांका सांसद गिरिधारी यादव पर दिखाई सख्ती, लोकसभा अध्यक्ष से सदस्यता खत्म करने की मांग
विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार की सक्रियता और समय पर निगरानी से जोखिम को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सका है। हालांकि, अगर क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है तो वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। फिलहाल, भारत स्थिति पर पूरी तरह सतर्क है और अपने नागरिकों व व्यापारिक हितों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है।


