जब कहानी और कंटेंट मजबूत हो, तो बजट पर भारी खर्च करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जब मेकर्स किसी स्टारकिड पर उसकी मार्केट वैल्यू से कहीं ज्यादा दांव लगाते हैं, तो नतीजे जोखिम भरे साबित हो सकते हैं। यही हाल हुआ साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे Akhil Akkineni की फिल्म ‘एजेंट’ के साथ।
85 करोड़ में बनी, कमाए सिर्फ 9 करोड़
2023 में रिलीज हुई इस फिल्म पर मेकर्स ने लगभग 85 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि Akhil Akkineni की मार्केट वैल्यू करीब 40 करोड़ से भी कम थी। रिलीज से पहले टीज़र और ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सिर्फ 9 करोड़ रुपये ही कमा सकी और करियर की सबसे बड़ी महाफ्लॉप बन गई।
करियर में लगातार झटके
अखिल अक्किनेनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘अखिल: द पावर ऑफ जुआ’ से की थी, लेकिन यह फिल्म बुरी तरह पिट गई। इसके बाद ‘हैलो’ और ‘मिस्टर मजनू’ भी बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। साल 2021 में आई ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ उनकी पहली हिट साबित हुई थी।
View this post on Instagram
‘एजेंट’ से थी बड़ी उम्मीदें
‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ की सफलता के बाद अखिल ने निर्देशक सुरेंदर रेड्डी के साथ मिलकर ‘एजेंट’ बनाई। इसके लिए उन्होंने दो साल तक स्पेशल ट्रेनिंग भी ली थी। मेकर्स ने फिल्म को बड़े पैमाने पर शूट किया, लेकिन दर्शकों को यह पसंद नहीं आई और यह अखिल के करियर का एक और बड़ा झटका साबित हुई।
read Also: Chhattisgarh: बाप का कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने रची मौत की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला पोल


