देश में हवाई किरायों में अचानक आए भारी उछाल ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे अधिक असर पटना–दिल्ली रूट पर देखने को मिल रहा है, जहां एक तरफ़ा टिकट का किराया 60 हजार रुपये के पार पहुंच चुका है। त्योहारों, भीड़भाड़ वाले सीजन और सीमित उड़ानों के कारण यह रूट सबसे महंगा हो गया है।
एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि—अचानक बढ़ी यात्रा मांग , फेस्टिव सीजन , विमान कंपनियों की सीमित उपलब्ध फ्लाइट्स , ऑपरेशनल चुनौतियां | इन सभी कारणों ने किरायों को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया है।पटना जैसे रूट पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जबकि फ्लाइटों की संख्या पहले जैसी नहीं बढ़ पाई।
सोशल मीडिया पर कई यात्री एयरलाइंस से जवाब मांग रहे हैं। कुछ यात्रियों ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बताया कि इकोनॉमी क्लास के टिकट भी बिजनेस क्लास जैसी कीमत पर बिक रहे हैं।
read also: कोरबा: होटल चंदेला के रूम नंबर 207 में युवती की संदिग्ध लाश, युवक फरार
सूत्रों के अनुसार, DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) किरायों में इस असामान्य वृद्धि पर नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर एयरलाइंस से स्पष्टीकरण भी मांगा जा सकता है।विशेषज्ञों का कहना है कि पीक सीजन के बाद किरायों में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल यात्रियों को मनमाना किराया चुकाना पड़ रहा है।


