न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही Air India की एक उड़ान को तकनीकी खामी के कारण बीच रास्ते में आयरलैंड की राजधानी Dublin की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयरलाइन के अनुसार उड़ान में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया। विमान सुरक्षित रूप से डबलिन एयरपोर्ट पर उतारा गया।
एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जा रही है। जरूरत पड़ने पर यात्रियों को दूसरी उड़ान से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी कारण एहतियातन फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और जल्द से जल्द उनकी यात्रा पूरी कराने की व्यवस्था करने की बात कही है।


